फोटो गैलरी

Hindi Newsगांजा तस्करी मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

गांजा तस्करी मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

गांजा तस्कार के मामले में फरार मुख्य आरोपित संतोष पासवान को जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन साहू टोला स्थित आवास पर हुई छापेमारी के दौरान उसे...

गांजा तस्करी मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गांजा तस्कार के मामले में फरार मुख्य आरोपित संतोष पासवान को जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन साहू टोला स्थित आवास पर हुई छापेमारी के दौरान उसे दबोचा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि बीते एक अप्रैल को सुबह जंक्शन पर 19. 4 किलोग्राम गांजा के साथ किशोर को पकड़ा गया था। कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर संतोष फरार हो गया था। तलाशी के दौरान किशोर के पास दो एयर बैग मिला। दोनों बैग में सात पैकेट गांजा था। किशोर शिवहर जिला के तरियाणी इलाके का निवासी है। संतोष पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें