फोटो गैलरी

Hindi Newsपृथ्वी दिवस पर धरती व हरियाली संरक्षण का संकल्प

पृथ्वी दिवस पर धरती व हरियाली संरक्षण का संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहर के लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र और शिक्षकों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने पर्यावरण और...

पृथ्वी दिवस पर धरती व हरियाली संरक्षण का संकल्प
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहर के लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र और शिक्षकों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने पर्यावरण और पृथ्वी संरक्षण के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रो. एचबी त्रिपाठी आदि रहे। इधर राइंका खैरना में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। यहां हिमांशु पांडे, संतोष कुमार, मोहन चंद्र, कमला टम्टा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, प्रकाश पांडे, दिनेश चंद्र, सतीश रेखाड़ी आदि रहे। उधर, भीमताल में विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरतोला में कार्यक्रम हुए। यहां निबंध प्रतियोगिता में दीप्ति शर्मा, पेंटिंग में विजय कुमार और स्लोगन में विनीता थापा प्रथम रहीं। बिड़ला संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष भट्ट और प्रधानाचार्य प्रशांत भंडारी ने बच्चों को जानकारी दी। उधर, हरमन माइनर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें आयूष राणा, मानसी यादव प्रथम, भूमिका, भास्कर, अजय आर्या द्वितीय और विमला, सगुन मेर ने तीसरा स्थान पाया। हेड टीचर राजकुमार वाधवा और प्रधानाध्यापिका ललिता आरिगम ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें