Hindi Newsमनोबल ऊंचा बनाए रखें कार्यकर्ता: रावत
मनोबल ऊंचा बनाए रखें कार्यकर्ता: रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत शुक्रवार देर शाम भवाली पहुंचे। यहां पर्यटक आवास गृह में पूर्व विधायक सरिता आर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रावत ने कार्यकर्ताओं से मनोबल बनाए रखने की अपील की।...
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें
पूर्व सीएम हरीश रावत शुक्रवार देर शाम भवाली पहुंचे। यहां पर्यटक आवास गृह में पूर्व विधायक सरिता आर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रावत ने कार्यकर्ताओं से मनोबल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच सक्रियता बनाए रखेगी। भाजपा सरकार को लेकर पूछे जाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि तीन महीने बाद कोई टिप्पणी करेंगे। इस मौके पर खष्टी बिष्ट, भगवत प्रसाद, कमलेश बिष्ट, सद्दा मियां, घनश्याम सिंह, मुन्नी तिवारी, गजाला कमाल, रंभा साह, कमला चौधरी, भुवन अधिकारी, मोहन आजाग, सूजन रजवार, गोपाल बिष्ट, फिरोज बेगम, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।