फोटो गैलरी

Hindi Newsअजब-अनोखा समुद्री जंगल केल्प

अजब-अनोखा समुद्री जंगल केल्प

समुद्र के अंदर पानी में कई विशाल जंगल हैं। सबसे बड़े जंगल को केल्प फॉरेस्ट कहा जाता है, जिसका क्षेत्रफल 5,800 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है। धरती के जंगलों की तरह ही केल्प फॉरेस्ट में भी काफी खूबसूरत और...

अजब-अनोखा समुद्री जंगल केल्प
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jan 2017 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र के अंदर पानी में कई विशाल जंगल हैं। सबसे बड़े जंगल को केल्प फॉरेस्ट कहा जाता है, जिसका क्षेत्रफल 5,800 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है। धरती के जंगलों की तरह ही केल्प फॉरेस्ट में भी काफी खूबसूरत और लंबे-लंबे पेड़ हैं। तुम्हें यह जान कर आश्चर्य होगा कि इस जंगल में 260 फुट तक लंबे पेड़ हैं।

  • केल्प एक तरह के समुद्री शैवाल को कहते हैं, जो इस जंगल में सबसे अधिक हैं। इसी के होने की वजह से इसका नाम केल्प फॉरेस्ट रखा गया है। ये 20 से भी अधिक तरह के होते हैं।
  • यूं तो समुद्री शैवाल का ऐसा जंगल दुनिया के कई समुद्रों में भी पाया जाता है, लेकिन सबसे बड़ा केल्प फॉरेस्ट उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी किनारे पर प्रशांत महासागर में अलास्का से कैलिफोर्निया तक फैला है।
  • इस समुद्री शैवाल केल्प के पत्ते तेजी से बड़े होते हैं और एक दिन में लगभग 18 इंच तक बढ़ जाते हैं। ठंडे पानी में पाए जाने वाले इस शैवाल की उम्र लगभग 20 साल होती है।
  • यह शैवाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 100 ग्राम समुद्री शैवाल की मात्रा लगभग आधा कप होती है। इतने समुद्री शैवाल में 9.57 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 1.68 ग्राम प्रोटीन, 1.3 ग्राम डायटरी फाइबर, 168 एमजी कैल्शियम, 2.85 एमजी आयरन समेत ढेर सारे विटामिन और खनिज होते हैं।
  • माना जाता है कि अलास्का से कैलिफोर्निया तक फैला यह जंगल लगभग 50 लाख साल पुराना है। इस जंगल में कई तरह की बड़ी-छोटी मछलियों के अलावा केकड़े और समुद्री स्पंज भी काफी संख्या में हैं। यह शैवाल समुद्र में 131 फुट की गहराई तक ही होता है, क्योंकि इसे अपने लिए भोजन तैयार करने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें