फोटो गैलरी

Hindi Newsतितली से भी तेज होती हैं इस जीव की आंखें

तितली से भी तेज होती हैं इस जीव की आंखें

मेंटिस श्रिम्प मुख्य रूप से प्रशांत महासागर में पाया जाता है। यह तीन हजार फुट गहरे पानी में रहता है। वैसे इसे हिन्द महासागर में भी देखा गया है। दुनिया भर में इसकी 400 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं,...

तितली से भी तेज होती  हैं इस जीव की आंखें
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मेंटिस श्रिम्प मुख्य रूप से प्रशांत महासागर में पाया जाता है। यह तीन हजार फुट गहरे पानी में रहता है। वैसे इसे हिन्द महासागर में भी देखा गया है। दुनिया भर में इसकी 400 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें सबसे आकर्षक पीकॉक मेंटिस श्रिम्प होता है। पीकॉक मेंटिस श्रिम्प का शरीर दिखने में मोरनी की तरह बहुत ही खूबसूरत होता है।

  • आमतौर पर यह जीव छोटा होता है। इसकी लंबाई लगभग 4 इंच होती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने 18 इंच तक के मेंटिस श्रिम्प भी देखे हैं। 
  • इस जीव की आंखों में कई खूबियां होती हैं। इसकी दोनों आंखें इनके सिर के ऊपर एक एंटिने की तरह उठी हुई और उभरी हुई होती हैं। इतना ही नहीं, इसकी दोनों आंखों के बॉल अलग-अलग दिशाओं में काफी पीछे तक घूम सकते हैं यानी एक आंख से यह बाईं तरफ की चीजों पर गहरी नजर रख सकता है तो उसी समय दूसरी आंख से दाईं तरफ की चीजों को देख सकता है।
  • हमारी आंखें तीन रंगों के कॉम्बिनेशन (संयोजन) से बने इंद्रधनुष को देख सकती हैं, तितली पांच रंगों से बने इंद्रधनुष को देख सकती है, लेकिन पीकॉक मेंटिस श्रिम्प 16 रंगों के संयोजन से बने इंद्रधनुष को भी देख सकता है। ऐसी रोशनी अल्ट्रा वायलेट स्पेक्ट्रम से निकलती है, जिसे हमारी आंखें नहीं देख सकतीं।
  • जब यह केकडे़, घोंघे जैसे कठोर शरीर वाले जीवों पर हमला करता है तो इसे पंच मारना कहते हैं। इसके पंच की रफ्तार इतनी तेज होती है कि पंच पड़ते ही तेज आवाज आती है, चिंगारी-सी उठती है और उस जगह के पानी में भाप भी बनती है। ऐसे प्रहार को इसका शिकार झेल नहीं पाता और इसकी गिरफ्त में आ जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके हमले की रफ्तार पलक झपकने से भी 50 गुना तेज होती है और हमले की ताकत 0.22 कैलिबर बुलेट जितनी होती है।
  • यह काफी खूबसूरत जीव है, फिर भी इसे एक्वेरियम में रखने के बारे में इसलिए नहीं सोचा गया, क्योंकि यह एक्वेरियम के शीशे को तोड़ सकता है और वहां खड़े लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें