फोटो गैलरी

Hindi Newsकिक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

मंडली में खेलते समय कोई बच्चा आ जाए, जिसे तुम पसंद नहीं करते, तब क्या करते हो? गुस्से में आंखें मोटी-मोटी हो जाती हैं। कुछ तेज आवाज में बोलकर उसे जाने के लिए कहते हैं, तो कुछ धक्का देने की कोशिश

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Apr 2017 04:59 PM

मंडली में खेलते समय कोई बच्चा आ जाए, जिसे तुम पसंद नहीं करते, तब क्या करते हो? गुस्से में आंखें मोटी-मोटी हो जाती हैं। कुछ तेज आवाज में बोलकर उसे जाने के लिए कहते हैं, तो कुछ धक्का देने की कोशिश करते हैं। हमें गुस्सा तब भी बहुत आता है, जब जोरों की भूख लग रही होती है। उस समय हम बेवजह लड़ने लगते हैं। पर क्या पता है कि पक्षी भी गुस्से में कुछ ऐसी ही हरकतें करते हैं? कुछ की नाक सॉरी चोंच पर हमेशा गुस्सा रहता है। जैसे गुस्से में हमारा चेहरा लाल हो जाता है, पक्षी भी चमकने लगते हैं। कुछ के पंख खड़े हो जाते हैं, तो कुछ की गर्दन का हिस्सा फूल जाता है। 

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी1 / 6

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

कैसोवेरी, ऑस्ट्रेलिया
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कैसोवेरी को सबसे खतरनाक पक्षी माना गया है। जंगली कैसोवेरी को गुस्सा भी जल्दी आता है। यह पक्षी उछलकर धक्का भी देना जानता है और किक बॉक्सिंग भी करता है। अपने धारदार पंजों के वार से यह मनुष्य तक को मार सकता है। इन्हें कतई पसंद नहीं कि कोई अन्य पक्षी, जानवर या मनुष्य इनके करीब आए। आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में पाए जाते हैं। इनकी त्वचा पर नीले रंग के धब्बे होते हैं। फीमेल कैसोवेरी का औसत वजन 59 किलोग्राम और मेल कैसोवेरी का वजन 34 किलोग्राम तक हो सकता है।

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी2 / 6

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

रेड टेल्ड हॉक 
रेड टेल्ड हॉक उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा बाज है। हाइवे से सटी खुली जगहों, बड़े पार्क और घास के मैदानों के आसपास इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। खुलने पर इनके पंख करीब 5 फीट तक जगह घेरते हैं। मनुष्यों को वे अपने लिए खतरा मानते हैं। अपने घोंसलों के पास से उन्हें भगाने के लिए वे उन पर अपने पंखों और पंजों से हमला करने की कोशिश करते हैं। 2010 में एक बार अमेरिका के राज्य कनेक्टिकट में बड़ी संख्या में स्थानीय बाजों द्वारा लोगों को चोट पहुंचाने के मामले सामने आए थे। तब लोगों को सिर पर चोटें आयी थीं। स्कूलों में बच्चों को खुले मैदान की जगह हॉल में खेलने को कहा गया था।
 

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी3 / 6

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

अफ्रीकन शुतुरमुर्ग
अफ्रीकन शुतुरमुर्ग यानी ऑस्ट्रिच को विश्व का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। अरेबियाई शुतुरमुर्ग की तेजी से विलुप्त हो चुकी प्रजातियों में फिलहाल यही बचे हुए हैं। इनका औसत वजन 105 किलोग्राम और कद 7 फीट तक हो सकता है। अफ्रीकन शुतुरमुर्ग करीब एक घंटे में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भाग सकते हैं। इनके पैर बड़े मजबूत होते हैं और नाखून नुकीले। कोई इन्हें जरा सा उकसाए तो ये हमला करने लगते हैं।

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी4 / 6

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

ऑस्ट्रेलियन मैगपाई
यह एक तरह से कौए और रैवन प्रजाति का पक्षी है। यह जमीन पर पाए जाने वाले छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ों को खाता है। लेकिन गुस्सा होने पर इसे पृथ्वी के सबसे खतरनाक पक्षी के तौर पर जाना जाता है। इसके पंख करीब 3 फीट चौड़े होते हैं। शुतुरमुर्ग की तरह ये भी नेस्टिंग सीजन में गुस्सैल हो जाते हैं। खासतौर पर अपने अंडों या घोंसलों के आसपास मनुष्यों को देखकर वे उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इनकी नुकीली चोंच और पंजों से साइकलिस्ट और किसानों के घायल होने की शिकायतें आयी हैं।
 

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी5 / 6

किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

जब ये गुस्से में होते हैं तो...
पक्षियों का गुस्सा इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस प्रजाति के पक्षी हैं, उनकी शारीरिक संरचना क्या है और वे कितने गुस्से में हैं।
रंग: कुछ पक्षी गुस्से में रंग बदलते हैं। गुस्से में इनके पंख, पूंछ, कलगी चमकने लगते हंै। कई के शरीर पर लाल, पीला, संतरी और सफेद रंग का पैच दिखने लगता है। 
पॉस्चर: गुस्से में कुछ पक्षी तन जाते हैं। कुछ हमले वाली मुद्रा में आ जाते हैं। कुछ बड़ी तेजी से बार-बार अपने पंख और पूंछ हिलाने लगते हैं। कुछ बार-बार आगे-पीछे होने लगते हैं। 
हमला करना: अपनी या बच्चों की सुरक्षा पर खतरा होने पर ये पंख, चोंच और पंजों से हमला करते हैं और पीछा करते हैं। ऊंचाई से तेजी से नीचे आते हुए हमला करते हैं। 
आवाज: तेज आवाज में कूकना, चीखना, गुस्से में फुफकारना आदि।

क्यों आता है पक्षियों को गुस्सा

  • भूख लगने पर 
  • भोजन की कमी होने पर 
  • अपनी, बच्चों या अंडों की सुरक्षा को खतरा होने पर  
  • अपने घोंसलों के आसपास मनुष्यों को देखकर
  • खुद को दूसरे पक्षी से ताकतवर साबित करने के लिए
     
  • किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी6 / 6

    किक बॉक्सिंग करता है यह पक्षी

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर