फोटो गैलरी

Hindi Newsइस मछली की नहीं होतीं आखें

इस मछली की नहीं होतीं आखें

क्या तुम जानते हो कि एक तरह की डॉल्फिन हमारे देश की गंगा नदी में भी पाई जाती है? इस डॉल्फिन को हिंदी में सोंस नाम दिया गया है। यह बार-बार पानी की सतह से ऊपर आती रहती है। जानते हो क्यों? क्योंकि यह...

इस मछली की नहीं होतीं आखें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Apr 2017 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या तुम जानते हो कि एक तरह की डॉल्फिन हमारे देश की गंगा नदी में भी पाई जाती है? इस डॉल्फिन को हिंदी में सोंस नाम दिया गया है। यह बार-बार पानी की सतह से ऊपर आती रहती है। जानते हो क्यों? क्योंकि यह मछली की तरह पानी में मौजूद ऑक्सीजन के सहारे जिंदा नहीं रह सकती। इसे ऑक्सीजन लेने के लिए पानी से बाहर आना पड़ता है। माना जाता है कि जब से गंगा है, तब से ही उसमें सोंस है। 
पर आजकल गंगा की गंदगी से इसकी जान पर बन आई है। इनकी संख्या अब हजारों में रह गई है। पर अच्छी बात यह है कि गंगा से निकलकर अब यह ब्रह्मपुत्र, घाघरा और चंबल नदी में भी मिलने लगी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें