फोटो गैलरी

Hindi Newsकेरल में गजब मामला: 14 साल का लड़का बना 2 महीने की बच्ची का पिता

केरल में गजब मामला: 14 साल का लड़का बना 2 महीने की बच्ची का पिता

केरल में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। केरल में एक 14 साल के लड़के की पिता बनने की खबर सामने आ रही है। जिस लड़की से उसने संबंध बनाया था वो उससे 4 साल बड़ी है, यानी 18 साल की है। लड़की...

केरल में गजब मामला: 14 साल का लड़का बना 2 महीने की बच्ची का पिता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

केरल में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। केरल में एक 14 साल के लड़के की पिता बनने की खबर सामने आ रही है। जिस लड़की से उसने संबंध बनाया था वो उससे 4 साल बड़ी है, यानी 18 साल की है। लड़की लड़के की कजन बहन लगती है। पिछले साल पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ये मामला कोची से 200 किमी दूर का है। दोनों पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

लड़का कक्षा 8 में पढ़ता है, पैतृक जांच में पता चला है कि ये लड़का ही उस नवजात बच्ची का पिता है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़का-लड़की पड़ोसी थे। हालांकि लड़की ने लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। जबकि लड़के ने लड़की पर अवैध संबंध बनाने पर धारा 7 के तहत केस किया है। 

क्या होता है पास्को एक्ट

प्रोटेक्शन अॉफ चिल्ड्रेन फार्म सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट 2012 यानी लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012।  इस एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट, सेक्सुअल असॉल्ट और पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस एक्ट के मुताबिक अलग अलग अपराध के लिए इसमें अलग-अलग सजा के प्रावधान है।

डीएनए टेस्ट में पुष्टि हुई है कि ये 14 साल का लड़का ही बच्ची का पिता है और दोनों ने एक दूसरे की मर्जी से संबध बनाए थे। मामले के जांच अधिकारी एस जयकृष्णन ने कहा, लड़का कोची के एक स्कूल में पढ़ता है, अब किसी और जगह जाकर रहने लगा है। राज्य के आपराधिक आंकड़े बताते हैं कि केरल में बच्चों के खिलाफ 1570 मामले दर्ज हैं, पिछले साल जुलाई तक रेप के 520 मामले दर्ज हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें