फोटो गैलरी

Hindi Newsसीबीएसई ने NEET 2016 का रिजल्ट जारी किया

सीबीएसई ने NEET 2016 का रिजल्ट जारी किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का परिणाम जारी कर दिया। यह नीट-1 और नीट-2 का संयुक्त परिणाम है। इसके तहत 4,09,477 उम्मीदवारों...

सीबीएसई ने NEET 2016 का रिजल्ट जारी किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Aug 2016 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का परिणाम जारी कर दिया। यह नीट-1 और नीट-2 का संयुक्त परिणाम है। इसके तहत 4,09,477 उम्मीदवारों ने नीट योग्यता हासिल की है जबकि 19,325 उम्मीदवारों को शीर्ष 15 फीसदी में शामिल किया गया है।

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर राष्ट्रीय योग्यता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 1 मई और 24 जुलाई को देश भर में किया गया। दोनों परीक्षा में कुल 8,02,594 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 7,31,223 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 19,325 उम्मीदवार शीर्ष 15 प्रतिशत में शामिल हुए जबकि कुल 4,09,477 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया। नीट-1 परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के 52 शहरों के 1,040 केंद्रों पर किया गया जबकि नीट-2 का आयोजन देश के 56 शहरों के 739 केंद्रों पर हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के 28 अप्रैल को दिए आदेश के मुताबिक ही सीबीएसई ने उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक जारी की है। प्रवेश देने वाले प्राधिकरण अपने यहां मौजूद एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों की संख्या के लिए ऑल इंडिया रैंक के आधार पर मेरिट सूची जारी कर सकते हैं। दाखिले के लिए उम्मीदवार इन प्राधिकरण से संपर्क बनाए रखें।

शीर्ष 15 फीसदी को डिजी-लॉकर में मिलेगा रैंक लेटर
सीबीएसई ने पहली बार नीट रैंक लेटर डिजी-लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है। डिजीटल इंडिया अभियान के तहत डिजी-लॉकर की शुरुआत की गई थी। इस लॉकर के माध्यम से शीर्ष 15 फीसदी उम्मीदवारों को ही रैंक लेटर जारी किया जाएगा।

शीर्ष 10 उम्मीदवार
रैंक         उम्मीदवार का नाम        प्राप्तांक        पर्संटाइल स्कोर        
1        हेत शाह                685        99.999863
2        एकांश गोयल             682        99.999726
3        निखील बाजिया            678        99.999590
4        अशांक खैतान            677        99.999543
5        आरुषि                676        99.999316
6        द्यूति शाह            675        99.999179
7        जापनूर कौर            672        99.999043
8        धृतिमान चट्टर्जी         671        99.998906
9        अमित कुमार             669        99.998769
10        उत्कर्ष आनंद            668        99.998632

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 

ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं
2.NEET exam results 2016 लिंक पर जाएं और पेज को लॉग इन करें
3.अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर डालें।
4.सब्मिट पर क्लिक करें।
5.रिजल्ट देखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें