फोटो गैलरी

Hindi Newsजज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस

जज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस

 सौ साल की उम्र के बाद भी मन कौर का जज्बा युवाओं सरीखा है। उन्होंने सोमवार को ऑकलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। उनकी जीत पर स्टेडियम में मौज

एजेंसीMon, 24 Apr 2017 05:10 PM

 सौ साल की उम्र के बाद भी मन कौर का जज्बा युवाओं सरीखा है। उन्होंने सोमवार को ऑकलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। उनकी जीत पर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

भारत के चंडीगढ़ की रहने वाली मन कौर को चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति मिली थी। न्यूजीलैंड में होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 25 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 101 साल की मन कौर अपने उम्र वर्ग में दौड़ने वाली अकेली प्रतिभागी थीं, इसलिए उनकी जीत तो पक्की थी लेकिन इस उम्र में यह दौड़ समय से ज्यादा पूरी करना महत्वपूर्ण है। फर्राटा रेस पूरी करने के बाद मन कौर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

जज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस1 / 2

जज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस

 

93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया
कौर ने केवल आठ साल पहले एथलेटिक्स को अपनाया। जब उनके बेटे गुरदेव सिंह ने उन्हें प्रेरित किया। 93 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में भाग लेने का सुझाव शुरू में उन्हें अटपटा लेकिन अब मन कौर इसमें पूरी रुचि ले रही हैं। अब तक वे करीब एक दर्जन मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।

मैं दौड़ने का लुत्फ उठा रही : मन कौर
दौड़ पूरी करने के बाद मन कौर ने कहा कि मैं इसका पूरा लुत्फ उठा रही हूं और बहुत खुश हूं। मैं आगे भी दौड़ूंगी और प्रतियोगिताओं में भाग लूंगी। मन कौर ने ऑकलैंड में 200 मीटर दौड़, दो किलोग्राम गोला फेंक और 400 ग्राम भाला फेंक में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। इसके बाद उनके पदकों की संख्या 20 हो जाएगी।

जज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस2 / 2

जज्बे को सलाम: 101 साल की मन कौर ने जीती 100 मीटर की फर्राटा रेस