फोटो गैलरी

Hindi Newsसकरार चुनावी चंदे पर अलग विधेयक लाए : कांग्रेस

सकरार चुनावी चंदे पर अलग विधेयक लाए : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को चुनावी चंदे पर अलग विधेयक लाने की मांग करते हुए वित्त विधेयक के साथ इसे जोड़ने की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था में सचमुच पारदर्शिता लाना चाहती है, तो उसे...

सकरार चुनावी चंदे पर अलग विधेयक लाए : कांग्रेस
एजेंसीWed, 22 Mar 2017 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने मंगलवार को चुनावी चंदे पर अलग विधेयक लाने की मांग करते हुए वित्त विधेयक के साथ इसे जोड़ने की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था में सचमुच पारदर्शिता लाना चाहती है, तो उसे अलग विधेयक लाकर इस पर संसद में चर्चा करानी चाहिए। 

कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को नकदी से मिलने वाले चंदे की सीमा 20 हजार से दो हजार करना सरकार का बड़ा फैसला है। इस बारे में संसद में उसे अलग विधेयक लेकर आना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त विधेयक के साथ चुनावी चंदे को जोड़कर सरकार इस मुद्दे को खत्म करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस उसके इस प्रयास को सफल नहीं होने देगी। उसे इस मुद्दे पर अलग विधेयक लाना पड़ेगा। 
उन्होंने कहा कि सरकार चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाना चाहती है तो उसे चुनावी फंडिंग सुधार नाम से अलग विधेयक पेश करना चाहिए। इसे वित्त विधेयक के माध्यम से लाना सही नहीं है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें