फोटो गैलरी

Hindi News15 फरवरी को एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड

15 फरवरी को एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने कहा,...

15 फरवरी को एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Feb 2017 06:51 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने कहा, ‘पीएसएलवी-सी37 कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट मिशन को 15 फरवरी, 2017 को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 9:28 बजे प्रक्षेपित किया जाना है।’

पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीइकल अपनी 39वीं उड़ान (पीएसएलवी-सी37) में 103 सह-यात्री उपग्रहों के साथ पृथ्वी के अध्ययन के लिए 714 किलोग्राम का कार्टोसैट-2 सीरीज उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। इन 103 अन्य उपग्रहों का कुल वजन करीब 664 किलोग्राम है।

इसरो ने कहा कि इन सह-यात्री उपग्रहों में 101 नैनो-सैटेलाइट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक इस्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, यूएई से और 96 सैटेलाइट अमेरिका के हैं। इसके अलावा, दो उपग्रह भारत के हैं।


इससे पहले इसरो 2016 में 20 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है। लेकिन अब इसरो 104 सैटेलाइट लॉन्च कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। छोटे सैटेलाइट्स लॉन्च करने में महारत हासिल कर चुकी इसरो ने अब तक सैटेलाइट लॉन्चिंग के जरिए 631 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2014 में एक साथ 37 उपग्रह छोड़कर रूस ने वर्ष 2013 में 29 सैटेलाइस एक साथ छोड़ने के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें