फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:42 PM

रविवार को आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। इस दौरान उनके साथ कुल 46 मंत्रियों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बता दें कि शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना गया। वह राज्य के 21वें सीएम बनें। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बनाया गया। 

कैबिनेट मंत्री के रूप में एक ही महिला (डॉ. रीता बहुगुणा जोशी) को शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्यमंत्री के रूप में 4 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। इस तरह से योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी 10 प्रतिशत के करीब मानी जाएगी। 

यूपी के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 22 कैबिनेट मंत्रियों संग शपथ

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

प्रदेश की राजनीति में 67 वर्षीय रीता बहुगुणा जोशी का नाम जाना पहचाना है। रीता जोशी राज्य के दिवंगत राजनेता हेमवतीनंदन बहुगुणा की पुत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके विजय बहुगुणा की बहन हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मध्यकालीन तथा आधुनिक इतिहास की प्रोफेसर रहीं रीता वर्ष 1995 से 2000 तक इलाहाबाद की महापौर (मेयर) भी रही हैं।

योगी बने सीएम, जानें कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर जीती थीं। इस बार भी वह इसी सीट से भाजपा से विधायक बनी हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें, राज्यमंत्री के रूप में किन महिलाओं को मिली जगह

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल1 / 3

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

राज्यमंत्री के रूप में 4 महिलाओं को मिली जगह

राज्यमंत्री के रूप में चार महिलाओं ने शपथ ली। गुलाबो देवी ने राज्यमंत्री के रूप में (चंदौसी सीट से विधायक) शपथ ली। स्वाति सिंह ने स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। स्वाति लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक हैं। अनुपमा जायसवाल ने भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। अर्चना पांडे ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अर्चना कन्नौज की छिबरामऊ से विधायक हैं।   

आगे की स्लाइड में पढ़ें, सभी महिला राज्यमंत्रियों के बारे में पूरी जानकारी

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल2 / 3

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

स्वाति सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

यह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। उनके पति दयाशंकर सिंह को मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद भाजपा ने स्वाति को लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने 34,047 वोट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह की बीजेपी में वापसी भी हो गई।

अनुपमा जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

यह यूपी की बहराइच सीट से विधायक चुनी गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2012) में अनुपमा जायसवाल को सपा के वकार अहमद शाह ने हरा दिया था। अनुपमा जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भी हैं।

गुलाबो देवी (राज्य मंत्री)

चंदौसी शहर के मौहल्ला सुभाष रोड पर रहने वाली गुलाब देवी पत्नी रामलाल सिंह पेशे से शिक्षक हैं। गुलाबो देवी ने 1991 में राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद 1993 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

1996 में जनता ने उन्हें फिर से अपना विधायक चुना। 1996 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुलाब देवी को महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। 2002 के चुनाव में गुलाब देवी ने फिर से जीत हासिल की। इसके बाद 2007 व 2012 के चुनाव में गुलाब देवी भाजपा के ही टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ी मगर दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा तो चंदौसी सुरक्षित सीट से भाजपा की विधायक चुनी गईं।

अर्चना पांडेय (कैबिनेट मंत्री)

अर्चना छिबरामऊ से विधायक बनी हैं। अर्चना वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की इकलौती बेटी हैं। वह पहली बार भाजपा की विधायक बनीं, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री- प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों में गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और आबकारी मंत्री के पदों पर रह चुके सूर्यप्रताप शाही इस बार देवरिया की पथरदेवा सीट से विधानसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने 1984 की इंदिरा लहर में भी कसया सीट से जीत हासिल की थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे शाही ने 1985 से 1989 तक, 1991 से 1993 और 1996 से 2002 तक कसया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 

योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल राम नाइक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री समेत समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे।

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल3 / 3

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल