फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:42 PM

स्वाति सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

यह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। उनके पति दयाशंकर सिंह को मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद भाजपा ने स्वाति को लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने 34,047 वोट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह की बीजेपी में वापसी भी हो गई।

अनुपमा जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

यह यूपी की बहराइच सीट से विधायक चुनी गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2012) में अनुपमा जायसवाल को सपा के वकार अहमद शाह ने हरा दिया था। अनुपमा जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भी हैं।

गुलाबो देवी (राज्य मंत्री)

चंदौसी शहर के मौहल्ला सुभाष रोड पर रहने वाली गुलाब देवी पत्नी रामलाल सिंह पेशे से शिक्षक हैं। गुलाबो देवी ने 1991 में राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद 1993 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

1996 में जनता ने उन्हें फिर से अपना विधायक चुना। 1996 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुलाब देवी को महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। 2002 के चुनाव में गुलाब देवी ने फिर से जीत हासिल की। इसके बाद 2007 व 2012 के चुनाव में गुलाब देवी भाजपा के ही टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ी मगर दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा तो चंदौसी सुरक्षित सीट से भाजपा की विधायक चुनी गईं।

अर्चना पांडेय (कैबिनेट मंत्री)

अर्चना छिबरामऊ से विधायक बनी हैं। अर्चना वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की इकलौती बेटी हैं। वह पहली बार भाजपा की विधायक बनीं, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री- प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों में गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और आबकारी मंत्री के पदों पर रह चुके सूर्यप्रताप शाही इस बार देवरिया की पथरदेवा सीट से विधानसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने 1984 की इंदिरा लहर में भी कसया सीट से जीत हासिल की थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे शाही ने 1985 से 1989 तक, 1991 से 1993 और 1996 से 2002 तक कसया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 

योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल राम नाइक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री समेत समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे।

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल3 / 3

योगी के मंत्रिमंडल में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, पढ़ें पूरी डिटेल