फोटो गैलरी

Hindi Newsसावधान! 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी, जानें आगे क्या होगा हाल?

सावधान! 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी, जानें आगे क्या होगा हाल?

पिछले महीने पूरी दुनिया में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। फरवरी, 2017 पिछले 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। अमेरिकी मौसम एजेंसी ने हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। जमीन और समंदर का तापमान बताने...

सावधान! 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी, जानें आगे क्या होगा हाल?
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले महीने पूरी दुनिया में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। फरवरी, 2017 पिछले 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। अमेरिकी मौसम एजेंसी ने हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। जमीन और समंदर का तापमान बताने वाली एजेंसी नोआ और अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक फरवरी, 2017 में औसत वैश्विक तापमान 12.16 डिग्री सेल्सियस से .54 डिग्री ज्यादा यानी 13.14 डिग्री सेल्सियस रहा है।

इससे ज्यादा गर्म फरवरी सिर्फ साल 2016 का फरवरी महीना था। नासा 1880 से वैश्विक तापमान पर तापमान नजर रख रहा है। वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग को तापमान में बढ़ोत्तरी का कारण बताया है। 

एशिया में थोड़ी राहत
दूसरे महाद्वीपों के मुकाबले एशिया में थोड़ी कम गर्मी पड़ी है। एशिया के लिहाज से यह आठवीं सबसे गर्म फरवरी रही है। इस गर्मी के चलते आर्कटिक और अंटार्कटिका में बर्फ भी रिकॉर्ड स्तर तक कम रही। 

इस साल रिकार्ड गर्मी 
नासा की एक अन्य रिपार्ट के मुताबिक इस साल गर्मी के मौसम में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय मौसम वेबसाइट स्काईमेट के वरिष्ठ विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक इस साल देश में अधिकतम तापमान पिछले साल से एक से दो डिग्री ज्यादा हो सकता है। पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें