फोटो गैलरी

Hindi Newsनकली नोटों का भंडाफोड़ : 70 लाख की नगदी समेत मिली नोट छापने की मशीन

नकली नोटों का भंडाफोड़ : 70 लाख की नगदी समेत मिली नोट छापने की मशीन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े पैमाने पर दो हजार की नकली नोट छापने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 70 लाख कीमत की दो हजार की नोटों के साथ नकली नोट छापने वाली मशीन बरामद की है। इनमें कुछ 500 की...

नकली नोटों का भंडाफोड़ : 70 लाख की नगदी समेत मिली नोट छापने की मशीन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Apr 2017 08:35 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े पैमाने पर दो हजार की नकली नोट छापने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 70 लाख कीमत की दो हजार की नोटों के साथ नकली नोट छापने वाली मशीन बरामद की है। इनमें कुछ 500 की नोटें भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा इलाके से दो हजार के फर्जी नोट छापने वाले कंप्यूटर इंजीनियर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन, कलर जेरोक्स और स्कैनर भी बरामद किया है।

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अब तक 30 हजार रुपए बाजार में चला चुके हैं जबकि एक करोड़ से ज्यादा कीमत की करेंसी छाप चुके हैं। कुछ नोट जिनका प्रिंट अच्छा नहीं था उन्हें जला दिए थे। 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान विजय काम्बले, जतिन सोलंकी और सचिन बंसी के रूप में की है। नकली नोटों के इस गोरख धंधे का मास्टर माइंड जतिन था। हालांकि नकली नोट छापने का आइडिया सचिन का था। ये नकली नोटें जतिन के घर में छापी जा रही थीं।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि जतिन कर्ज में था। तीनों आरोपी दोस्त थे जिसमें सचिन कम्यूटर तकनीक का माहिर था। पुलिस ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले दो दिन तक उन्हें निगरानी में रखा गया और फिर सटीक सूचना मिलने पर तीनों को धर दबोचा गया।

फर्जी नोटों के जरिए आरोपी लगातार दक्षिण मुंबई के रेडलाइट इलाके में अय्यासी करने जाते थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस को उन पर संदेह हुआ था। फ़िलहाल गहन पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें