फोटो गैलरी

Hindi NewsEarth Day में ऐसे आप भी हो सकते हैं शामिल

Earth Day में ऐसे आप भी हो सकते हैं शामिल

पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की और अब इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है।...

Earth Day में ऐसे आप भी हो सकते हैं शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की और अब इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है। अब करीब एक अरब लोग इस हर साल पृथ्वी दिवस में हिस्सा लेते हैं। 2017 के लिए पृथ्वी दिवस की थीम पर्यावरण और जलवायु साक्षरता है। दरअसल ग्लोबल वॉर्मिग बढ़ने से कई द्वीपों के अस्तित्व पर खतरा बन गया है। यही नहीं दुनिया भर में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सजर्न में कमी लाने की जरूरत है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप भी पृथ्वी दिवस से जुड़ सकते हैं: 

अगर आप भी किसी ऑफिशियल प्रोग्राम को अटेंड किए बिना पृथ्वी दिवस  से जुड़ना चाहते हैं तो आप ये 5 काम कर सकते हैं।
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए साइकिल से ऑफिस जाएं या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लें। 
कॉफी पिएं तो दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉफी कप का इस्तेमाल करें।
हमेशा पेपरलेस होकर काम करें।
शॉपिंग करने जाएं तो जूट का बैग लेकर जाएं।
अपने घर में फल और सब्जियां लगाएं
साल में एक पेड़ जरूर लगाएं।
घर में फल और सब्जियां उगाएं।
मीट और डेयरी प्रॉडक्ट सप्ताह में एक बार खाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें