फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारी नेता को आत्मदाह करने से रोका

कर्मचारी नेता को आत्मदाह करने से रोका

नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती में घोटाले का दावा करने वाले अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नेता सुनील कंडेरा की आत्मदाह की चेतावनी को नगर निगम और पुलिस ने गंभीरता से लिया। सहायक पुलिसायुक्त शाकिर...

कर्मचारी नेता को आत्मदाह करने से रोका
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती में घोटाले का दावा करने वाले अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नेता सुनील कंडेरा की आत्मदाह की चेतावनी को नगर निगम और पुलिस ने गंभीरता से लिया। सहायक पुलिसायुक्त शाकिर हुसैन और अधिकारियों ने सुनील कंडेरा को नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही काबू कर लिया। 

पुलिस के अधिकारी कंडेरा को नगर निगम अधिकारियों के पास ले गए। वहां कुछ पार्षदों की मौजूदगी में संयुक्तायुक्त मुकेश सोलंकी ने कंडेरा को 25 मार्च तक निगमायुक्त सोनल गोयल से बातचीत कराने का आश्वासन दिया। कंडेरा ने आश्वासन के बाद गुरुवार को आत्मदाह नहीं करने की घोषणा की और भर्ती घोटाले में कार्रवाई नहीं होने पर 27 मार्च को आत्मदाह करने की फिर चेतावनी दी। सुनील कंडेरा ने कहा कि नगर निगम में भारी भ्रष्टाचार है। 

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में घोटाला हुआ है। फर्जी सफाई कर्मी नगर निगम के रजिस्ट्रर में काम कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में 47 सफाई कर्मचारी फर्जी पाए गए हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यूनियन नेताओं के रिश्तेदार भर्ती किए गए हैं, जो काम भी नहीं कर रहे हैं और वेतन ले रहे हैं। इनकी हाजिरी प्रतिदिन लगती है। सरकार और अधिकारी सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से घबराती है। शहर के लोगों और पार्षदों को भी सफाई कर्मचारियों के बारे में पता करना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें