फोटो गैलरी

Hindi Newsएक साल पहले खुद मुख्यमंत्री ने कहा था टैक्स बढ़ाओ: भाजपा

एक साल पहले खुद मुख्यमंत्री ने कहा था टैक्स बढ़ाओ: भाजपा

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए राजनीति दलों में भी दंग शुरू हो गया है। आप पार्टी ने एमसीडी में जीत होने पर गृहकर माफ करने का ऐलान किया है। वहीं इस पर भाजपा ने पार्टी पर पलटवार किया है। पार्टी प्रदेश...

एक साल पहले खुद मुख्यमंत्री ने कहा था टैक्स बढ़ाओ: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए राजनीति दलों में भी दंग शुरू हो गया है। आप पार्टी ने एमसीडी में जीत होने पर गृहकर माफ करने का ऐलान किया है। वहीं इस पर भाजपा ने पार्टी पर पलटवार किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आप पार्टी दोहरे चरित्र की पार्टी है। एक साल पहले खुद दिल्ली सरकार ने कहा था कि एमसीडी टैक्स बढ़ाए और अपने आप को वित्तीय तौर पर सक्षम करे। इसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से फरवरी 2016 में एक आदेश निगमों को जारी किया गया था।

इस पत्र को 4 फरवरी 2016 को भेजा गया था। इसके माध्यम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि एमसीडी जनता केा गृहकर में किसी भी प्रकार की राहत नहीं देऔर दिल्ली सरकार की अनुमति के बिना कोई नया प्रोजेक्ट लेकर नहीं आए। इसके अतिरिक्त एमसीडी अपने वित्तीय संकट से उभरने के लिए सम्पत्ति कर बढ़ाएं, नई सम्पत्तियां को नेट दायरे में लाकर, विज्ञापन नीति में बदलाव करके और आर.पी. सेल की योजनाओं से अपने राजस्व को मिलेगा। भाजपा का दावा है कि एमसीडी खुद इस कर को माफ नहीं कर सकता। इसके लिए प्रावधान 113 ए संशोधन की आवश्यकता होगी। इसे केंद्र सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।  

अस्थाई कर्मचारियों को निकालने की भी की थी सिफारिश 
ऊवत्तीय संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार से अस्थाई कर्मचारियों को भी निकालने की सिफारिश की गई थी। निगम में सफाई कर्मचारी व बेलदार  अस्थाई रखे जाते हैं। इनके लिए कहा गया था कि इन्हें एक साल में चरणबद्ध तरीके से निकाल दें ताकि वित्तीय बोझ कम किया जा सके। इसके अरिक्त कोई भी योजना में जो राहत दी जा रही है कि वे आम जनता को नहीं दी जाए। अपना राजस्व बढ़ाकर खुद को सक्षम बनाए।  

क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी 
एक तरफ पार्टी करती है कि वह गृहकर माफ करेगी और एमसीडी को काम करने लिए पैसा बढ़ाने के आदेश देते हैं। ये आप पार्टी का दोहरा चरित्र है। :

डिजीटल निगम बनाएंगी भाजपा
अहमदाबाद  की तर्ज पर एमसीडी को भी डिजीटल बनाया जाएगा। इस मॉडल पर भाजपा काम कर रही है और इसे घोषणापत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद आम जनता को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। मॉडल दिल्ली भी लागू हेना चाहिए।   

उन्होंने बताया कि  पार्टी अध्यक्ष ने खुद ही लोगों से बातचीत की थी। सबसे बडा एजेंडा है कि जिसने दिल्ली को धोखा दिया और 70 वादे दिए थे। इनके काम की रिपोर्ट खराब आई है। इस रिपोर्ट को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक भजापा की टीम ने 10-15 लोगों के नाम शौर्टलिस्ट किए गए हैं। इन पर मंडल अध्यक्ष, विधायक, जिला अध्यक्ष व सांसद की राय ली जा रही है। इस के अतिरिक्त प्रदेश की टीम का इनपुट लिया जा रहा है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें