फोटो गैलरी

Hindi Newsतो इस वजह से टल गई अमित शाह की महारैली, अब होगी 25 मार्च को

तो इस वजह से टल गई अमित शाह की महारैली, अब होगी 25 मार्च को

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रामलीला मैदान में रैली अब 25 मार्च को होगी। यूपी में सीएम के शपथ ग्रहण के कारण यह फैसला लिया गया। रविवार को अमित शाह को रैली में बूथ...

तो इस वजह से टल गई अमित शाह की महारैली, अब होगी 25 मार्च को
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:13 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रामलीला मैदान में रैली अब 25 मार्च को होगी। यूपी में सीएम के शपथ ग्रहण के कारण यह फैसला लिया गया। रविवार को अमित शाह को रैली में बूथ पंच परमेश्वर को संबोधित करना था।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह सूचना दी। प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि अब यह रैली 19 मार्च की जगह 25 मार्च को होगी। पार्टी अध्यक्ष सीधे बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली भाजपा का एक अहम कार्यक्रम है। कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष के मार्गदर्शन पाने को अति उत्साहित हैं।

रैली में पार्टी अध्यक्ष चुनावी रणनीति पर नीति स्पष्ट करेंगे। विदित हो कि रैली की तैयारियां आखिर चरण में थी। खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन पदाधिकारी कामकाज देख रखे थे। एक सप्ताह बाद रैली होने के बाद जोश में कमी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर साफ नजर आई।

भाजपा 22 मार्च तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। अब तक पार्टी के पास 16,800 आवेदन आ चुके हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के मुताबिक, इन आवेदनों की छंटनी चल रही है, जल्द ही पार्टी अपनी पहली सूची जारी करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें