फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी का भला करना है तो भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से विजयी बनाये: शाह

यूपी का भला करना है तो भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से विजयी बनाये: शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोएडा में रैली संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक राहुल गांधी पर जमकर हमाल भोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को लूटा और सपा ने प्रदेश...

यूपी का भला करना है तो भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से विजयी बनाये: शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Feb 2017 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोएडा में रैली संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक राहुल गांधी पर जमकर हमाल भोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को लूटा और सपा ने प्रदेश को। अब दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटना चाहते हैं। सपा और कांग्रेस मिलाकर यूपी का भला नहीं कर सकती।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि ये लोग जवानों के खून की दलली करते हैं। इस पर अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल आपको मालूम नहीं कि जवानों के परिवार पर क्या गुजरता है। जवानों के खून की दलाली भाजपा नहीं करती। मोदी सरकार ने एक साल में जवानों की 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग पूरी की है। शाह ने कहा कि यूपी में अगर भाजपा की सरकार बनी तो हम यूपी से भू माफिया को खत्म कर देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें