फोटो गैलरी

Hindi Newsबदला दलः कांग्रेस का साथ छोड़कर बरखा सिंह भाजपा में हुईं शामिल 

बदला दलः कांग्रेस का साथ छोड़कर बरखा सिंह भाजपा में हुईं शामिल 

वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक व महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू की उपस्थिति में बरखा सिंह ने भाजपा की...

बदला दलः कांग्रेस का साथ छोड़कर बरखा सिंह भाजपा में हुईं शामिल 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक व महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू की उपस्थिति में बरखा सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विजय गोयल ने कहा कि श्रीमती बरखा सिंह को महिलाओं के अधिकार के लिए कार्य करने का लम्बा अनुभव है।  मैं उम्मीद करता हूँ कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा की टीम को इससे बल मिलेगा।  

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों का श्रेय उन्हें न मिले इस उद्देश्य से उसने न केवल विकास कार्यों को रोका है बल्कि दिल्ली सरकार के स्टेडियमों में खेलों के आयोजन की अनुमति देने से इंकार भी किया।  भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि देश के हर भाग में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा के समर्थन में मतदान कर रहे हैं।  

गोरक्षकों पर सख्तीः किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे- DGP सुलखान

बरखा सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान कांग्रेस नेतृत्व का लोगों से सम्पर्क टूट गया है।  बहुत दिनों से मैं पार्टी में कुंठित महसूस कर रही थी क्योंकि अपने विचार व्यक्त करने का कोई मंच नहीं था जिसके परिणामस्वरूप मुझे कांग्रेस छोड़ना पड़ी।  मैं जमीनी स्तर पर काम करूंगी जिससे कि यह सुनश्चिति हो सकेगा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का फायदा गरीब लोगों को भी मिले। इस मौके पर  नई दल्लिी जिला अध्यक्ष  अनिल शर्मा और प्रवक्ता हरीश खुराना तथा अशोक गोयल भी उपस्थित थे।

पूरे प्रचार अभियान में केवल 3 सवाल पूछ पाई भाजपा
दिल्ली में भाजपा ने आप सरकार को घेरने के लिए प्रदेश कार्यालय से एक अनोखी पहल शुरू की थी। इस पहल के तहत पार्टी कार्यालय पर लगे बोर्ड पर प्रश्न लिखकर भाजपा जवाब मांगा जा रहा था। इस मुहिम में पार्टी ने तय किया था कि वह हर दिन एक प्रश्न पूछेगी लेकिन अब तक की पूरी मुहिम में भाजपा केवल 3 ही सवाल पूछ पाई। पार्टी कार्यालय पर लगाए गए बोर्ड पर दिल्ली सरकार की महंगी थाली पर पूछे सवाल के बाद कोई नया सवाल नहीं पूछा गया।

 

SC का फैसलाः अब रिजर्वेशन वालों को सिर्फ उनके ही कोटे में मिलेगी नौकरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें