फोटो गैलरी

Hindi Newsपाठ्यक्रम का हिस्सा: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाएंगे चेतन भगत

पाठ्यक्रम का हिस्सा: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाएंगे चेतन भगत

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के सिलेबस में चेतन भगत की फाइव प्वाइंट समवन किताब पढ़ाई जाएगी। इस तरह से भगत अगाथा क्रिस्टी, लुईसा एम एलकॉट और जे के रोलिंग की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। जुलाई...

पाठ्यक्रम का हिस्सा: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाएंगे चेतन भगत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के सिलेबस में चेतन भगत की फाइव प्वाइंट समवन किताब पढ़ाई जाएगी। इस तरह से भगत अगाथा क्रिस्टी, लुईसा एम एलकॉट और जे के रोलिंग की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। जुलाई सत्र से यह किताब डीयू के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की सिलेबस समिति ने इस बात का फैसला किया है। भगत की किताब को दूसरे वर्ष के अंग्रेजी स्नातक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। 

यह च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत अंग्रेजी ऑनर्स और प्रोग्राम कर रहे छात्रों को पढ़ाई जाएगी। इस पेपर में अब अगाथा क्रिस्टी की मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस, रॉलिंग की हैरी पॉटर एंड द फिलास्फर स्टोन और एलकॉट की लिटिल वुमेन पढ़ाई जाएगी। इन किताबों को मशहूर फिक्शन की श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो साल पहले सीबीसीएस शुरू किया था जिसके तहत छात्र-छात्र अलग-अलग संकाय से अपने मनपसंद के विषयों का चयन कर सकते हैं।

ऐसे में यह पेपर किसी भी संकाय के छात्र के लिए उपलब्ध होगा। अंग्रेजी विभाग के प्रमुख क्रिस्टील आर ने बदले हुए पाठ्यक्रम की कॉपी कॉलेजों को भेज दी है। इस बारे में उनके सुझाव एक मई तक मांगे हैं। इस प्रस्ताव को शैक्षिक परिषद और विद्वत परिषद के समक्ष पारित होने के लिए रखा जाएगा। डीयू के एक अंग्रेजी के शिक्षक ने बताया कि चेतन भगत का उपन्यास समझने में आसान है। सरल शब्दों में वह जिंदगी के कई फलसफे भी सिखाती है। 

ट्वीट के बाद बढ़ा विवाद
जब चेतन भगत ने इस बारे में ट्वीट किया कि उनकी किताब को डीयू में पढ़ाना सम्मान की बात है तो इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों  ने ट्वीट पर उनकी किताब को शामिल करने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इससे अंग्रेजी पाठ्यक्रम का स्तर गिरेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें