फोटो गैलरी

Hindi Newsहोली- 2.30 के बाद मिलेगी मेट्रो सेवाएं, फीडर बसे भी रहेंगी ठप

होली- 2.30 के बाद मिलेगी मेट्रो सेवाएं, फीडर बसे भी रहेंगी ठप

सोमवार को शहर में उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन शहर के लोग इस त्यौहार पर सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं का लाभ नियमित रुप से नहीं उठा पाएंगे। अधिकांश सार्वजनिक सेवाएं दोपहर तक बंद...

होली- 2.30 के बाद मिलेगी मेट्रो सेवाएं, फीडर बसे भी रहेंगी ठप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को शहर में उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन शहर के लोग इस त्यौहार पर सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं का लाभ नियमित रुप से नहीं उठा पाएंगे। अधिकांश सार्वजनिक सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी। हरियाणा रोडवेज की सिटी बस सेवा समेत सभी बसें बंद रहेंगी। 

होली के उल्लास पर लोग रंग-गुलाल के साथ भांग और शराब के सेवन भी करते हैं। ऐसे में निजी गाड़ियों के बजाए सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं को सुरक्षा के लिहाज से अपनाना पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सेवाएं भी सोमवार दो बजे तक बाधित रहेंगी। दोपहर बाद ही दिल्ली गुरुग्राम के बीच डीटीसी बसों की सेवाएं शुरू होंगी। इस तरह दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी सोमवार को  2.30 बजे तक बाधित रहेंगी। 

यह सेवाएं दोपहर 2.30 बजे के बाद शुरू होंगी। डीएमआरसी के मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को लाने ले जाने के लिए संचालित होने वाली फीडर बस सेवाएं तो पूरे दिन ही बाधित रहेंगी। गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो सेवा भी सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इन रैपिड मेट्रो स्टेशन तक फीडर सेवा के रूप में चलने वाली निजी गाडि़यां भी सोमवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। हरियाणा रोडवेज की सेवाएं भी रविवार की शाम 5 बजे के बाद ठप हो गई। सोमवार को न तो सिटी बसें चलेंगी न कोई अन्य बसे। मंगलवार को पुन: हरियाणा रोडवेज की सेवाएं बहाल होंगी। 

एप आधारित टैक्सियां भी कम मिलेंगी
एप आधारित टैक्सी और बाइक सेवाएं भी सोमवार को कम ही उपलब्ध होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सेवाओं को इस्तेमाल कॉरपोरेट्स और कामकाजी लोग ज्यादा करते हैं। चूंकि सोमवार को सभी कारपोरेट्स कार्यालय और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसलिए इन कंपनियों के संचालकों ने भी अपने संचालकों को ब्रेक देने का निर्णय लिया है। एक बाइक टैक्सी संचालन के कहा कि होली पर काफी लोग शराब का सेवन कर चलते हैं। कई बार असहज स्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम अवकाश करना ही बेहतर समझेंगे। 

खुले रहेंगे पब और बार
होली पर हरियाणा में ड्राइ-डे नहीं होता है, इसलिए पब और बार सोमवार को खुले रहेंगे। इसके अलावा अंग्रेजीऔर देशी शराब के ठेके भी खुले रहेंगे। लोगों को पार्टी मनाने के लिए आकर्षित करने के लिए पब और बार संचालकों ने कई आकर्षक प्रस्ताव भी अपने उपभोक्ताओं के लिए निकाले हैं। अवध-मगध पब और बार रेस्टोरेंट के निदेशक विजय गौतम कहते हैं कि कुछ अच्छे पब और बार ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ड्राइबर और कैब का इंतजाम भी किया है। ताकि यदि लोगों को शराब के नशे में सड़क पर गाड़ी न चलाना पडे़। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें