फोटो गैलरी

Hindi Newsफरीदाबाद: जिला अदालत में हड़ताल खत्म

फरीदाबाद: जिला अदालत में हड़ताल खत्म

हड़ताल को लेकर जिला बार एसोसिएशन के दोनों गुट बुधवार को भी आमने-सामने रहे। बार प्रधान के नेतृत्व वाला गुट हड़ताल को सफल बनाने में जुटा रहा तो बार महासचिव वाला गुट वकीलों को कामकाज पर लौटने का आह्वान...

फरीदाबाद: जिला अदालत में हड़ताल खत्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

हड़ताल को लेकर जिला बार एसोसिएशन के दोनों गुट बुधवार को भी आमने-सामने रहे। बार प्रधान के नेतृत्व वाला गुट हड़ताल को सफल बनाने में जुटा रहा तो बार महासचिव वाला गुट वकीलों को कामकाज पर लौटने का आह्वान करता दिखा। शाम को प्रधान के नेतृत्व वाले गुट ने गुरुवार से हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। 

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा धमकी देने सहित अपनी कई मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने हड़ताल करवाई हुई थी। उनके समर्थन में पलवल जिले की बार ने भी हड़ताल कर दी थी। बुधवार को भी उनका गुट स्थानीय अदालत में हड़ताल पर रहा। जिला बार प्रधान ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत मेहता से उनकी बातचीत हुई थी। उन्होंने इस मामले में जांच करवाने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था। जिसे देखते हुए उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दी है। 

अब गुरुवार से अदालत में सामान्य तरीके से कामकाज होगा। उधर, बार एसोसिएशन के महासचिव सतवीर शर्मा और अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा ने हड़ताल का विरोध किया था। उनका कहना था कि हड़ताल गैरकानूनी और मुद्दा विहीन है। इसलिए हड़ताल का समर्थन नहीं किया जा सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल की एनरोलमेंट कमेटी के चेयरमैन ओपी शर्मा, हाईकोर्ट की निगरानी कमेटी के सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, अनिल पारासर, नरेंद्र अतरी और चेयरमैन कंवर दलपत सिंह ने हड़ताल समाप्त होने पर खुशी जाहिर की है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें