फोटो गैलरी

Hindi Newsफरीदाबाद: स्कूल-कॉलेजों में भी रही महिला दिवस की धूम

फरीदाबाद: स्कूल-कॉलेजों में भी रही महिला दिवस की धूम

मानव रचना विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वैचारिक गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मस्ती में का आलम रहा। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षका...

फरीदाबाद: स्कूल-कॉलेजों में भी रही महिला दिवस की धूम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Mar 2017 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

मानव रचना विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वैचारिक गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मस्ती में का आलम रहा। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षका सत्या भल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारीशक्ति को सलाम करने के हर साल आयोजित किया जाता है। महिलाएं घर से लेकर कार्यस्थल सभी में बेहतर संतुलन स्थापित करती है। पुलिस उपायुक्त आस्था मोदी ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को अपने आप को कदम कदम पर साबित करना पड़ता है। 

इस मौके पर छवि भार्गव, अंजलि हेगडे, प्रियंका गर्ग, नीमोधर, मून मुखर्जी आदि मौजूद रहे। बल्लभगढ़ खजानी महिला व्यवसायिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने हैप्प्पी वूमेन्स डे स्लोगन लिखकर और हाथ में रंग-बिरंगे गुब्बारे लेकर सभी को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। निदेशक मीनाक्षी अरोड़ा ने छात्राओं को संबोधित किया। एनआइटी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 250 छात्राओं ने भाग लिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ अंजू गुप्ता की देखरेख में महिलाओं से जुड़े विषयों पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही छात्राओं ने महिलाओं से संबंधित विषयों पर लघु नाटिका व कविताएं भी प्रस्तुत की।कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को साहस, आशा व जीवन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। 

अनुष्का निगम, वैशाली, नेहा सिंह को पहला पुरस्कार मिला। दीपाली दूसरे व अर्चना यादव तीसरे स्थान पर रही। केएल मेहता दयानंद महाविद्यालय में महिला दिवस मनाया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पा सेठी ने छात्राओं को स्त्री रोगों के बारे में जानकारी दी। थैलेसीमिया रोग के विषय में भी छात्राओं को विस्तार से बताते हुए समझाया। रोटरी क्लब संस्कार ने कॉलेज की पांच मेधावी छात्राओं ऋतू शर्मा, करिश्मा गुप्ता, दास गंगा, आंचल शर्मा, रचना बाघेला आदि सम्मानित किया। 

प्राचार्य डॉ. वंदना मोला ने सभी शुभकामनाएं दी। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा का संदेश अध्यापिकाओं ने दिया। डीए़वी महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने डॉ़ दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ़ सुनीति आहूजा ने की।यहां मुख्य वक्ता अधिवक्ता रंजना शर्मा ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ़ विजयवंती, डॉ ़सविता भगत, डॉ़ अर्चना सिंघल व डॉ़ वनिता सपरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें