फोटो गैलरी

Hindi Newsपानी की समस्या को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर गुरूवार को डबुआ व नेहरू कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन राकेश भड़ाना व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता...

पानी की समस्या को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Mar 2017 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

पानी की समस्या को लेकर गुरूवार को डबुआ व नेहरू कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन राकेश भड़ाना व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार परमजीत सिंह गुलाटी ने किया। इसके बाद लोगों ने नगर निगम के एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त मुकेश कुमार सोलंकी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

पानी की समस्या को लेकर सैंकड़ों महिला-पुरूष जुलूस लेकर नगर निगम पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनो सें क्षेत्र में पानी की किल्लत है। जिस पर विधायक व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

राकेश भड़ाना ने कहा कि अभी गर्मियों की दस्तक ही हुई है और क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। केवल कागजों में विकास हो रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें