फोटो गैलरी

Hindi Newsनाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

बल्लभगढ़ में एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पिता की बदनीयती के उसने अपनी पढ़ाई भी अधर में छोड़ दी और वह दिल्ली अपनी सहेली के पास जाकर रहने लगी। कुछ दिन पहले उसने अपनी...

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़ में एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पिता की बदनीयती के उसने अपनी पढ़ाई भी अधर में छोड़ दी और वह दिल्ली अपनी सहेली के पास जाकर रहने लगी। कुछ दिन पहले उसने अपनी बुआ के साथ जाकर पहले दिल्ली पुलिस में जीरो प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में मामला अब शहर थाना पुलिस में दर्ज हुआ है। घटना एक साल पुरानी है।

ऊंचा गांव की एक लड़की ने बताया कि अब उसकी उम्र 18 साल है। एक साल पहले जब वह नाबालिग थी तो उसके पिता देवेंद्र ने उसके साथ पहले दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और उसे बुरी नजर से देखता था। उसने डर के कारण किसी को नहीं बताया और उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद 10 जनवरी को वह तुगलाकाबाद अपनी सहेली के पास चली गई। 15-20 दिन रहकर वह अपनी बुआ के पास चली गई। बुआ के पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी उन्हें बताई। उसकी बुआ ने दिल्ली पुलिस को सारी बातें बताई। इसके बाद पुलिस ने जीरो प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की और बाद में शहर थाना पुलिस बल्लभगढ़ को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें