फोटो गैलरी

Hindi NewsAAP कार्यकताओं की लड़ाई पहुंची थाने, दर्ज कराए केस

AAP कार्यकताओं की लड़ाई पहुंची थाने, दर्ज कराए केस

दो आम आदमी पार्टी की कार्यकताओं की लड़ाई थाने तक पहुंच गई, दोनों ने एक दूसरे के ऊपर केस दर्ज करा दिए हैं। मामला जनकपुरी इलाके का है, एक महिला ने अपने आरोप में जनकपुरी से आप विधायक का नाम भी लिया है।...

AAP कार्यकताओं की लड़ाई पहुंची थाने, दर्ज कराए केस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Jul 2016 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

दो आम आदमी पार्टी की कार्यकताओं की लड़ाई थाने तक पहुंच गई, दोनों ने एक दूसरे के ऊपर केस दर्ज करा दिए हैं। मामला जनकपुरी इलाके का है, एक महिला ने अपने आरोप में जनकपुरी से आप विधायक का नाम भी लिया है। जिसमें उसने दावा किया है कि अन्य महिला उनके नाम की धौंस देती थी। घटना 15 जुलाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक महिला कार्यकर्ता ने दूसरी महिला पर उगाही करने, जान से धमकी देने और अश्लील हरकत का आरोप लगया है। वहीं दूसरी महिला कार्यकर्ता ने अन्य महिला के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि विधायक की गिरफ्तारी की बात पर पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल चल रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ही महिलाएं जनकपुरी इलाके में पास में ही रहती हैं। पुलिस को 15 जुलाई को सूचना मिली 40 साल की एक महिला ने फिनायल पीकर जान देने की की कोशिश की है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम दीनदयाल अस्पताल पहुंच गई। हालांकि इस दौरान महिला अपना बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस के अनुसार- महिला के पति ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा।

जिसमें महिला ने पड़ोस में रहने वाली आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता पर कई आरोप लगाये। सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला उसके पति पर डोरे डालती है और उस पर घर छोड़कर चली जाने के लिए दबाव दे रही है। आरोपी महिला अपने भतीजे व एक अन्य परिचित से से अश्लील टिप्पणी करवाती है। साथ ही उसने एफआई में यह भी दर्ज कराया है कि महिला जनकपुरी  विधायक राजेश ऋषि का नाम देकर उसे जान से मारने की धमकी भी देती है। उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो इस महिला के पति ने कहा कि वह उसे भी काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रही है। साथ ही दुष्कर्म के मामले में फंसाने की बात कह रही है। महिला ने उससे 5 लाख रुपये लिए हैं, आगे मामला खत्म करने के लिए वह 25 लाख रुपये मांग रही है। इन सब बातों से आकर वह आत्महत्या करना चाहती थी।

20 जुलाई को होश में आने के बाद महिला ने यह बयान दिया। उधर आरोपी महिला ने भी दूसरी महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें