फोटो गैलरी

Hindi NewsMCD चुनाव: दिल्लीवालों आज मारो वोट की चोट

MCD चुनाव: दिल्लीवालों आज मारो वोट की चोट

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। पिछले 10 साल से यहां भाजपा काबिज है। ऐसे में उसके लिए कुर्सी बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं कांग्रेस और ‘आप’ भी मैदान में कड़ी...

MCD चुनाव: दिल्लीवालों आज मारो वोट की चोट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। पिछले 10 साल से यहां भाजपा काबिज है। ऐसे में उसके लिए कुर्सी बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं कांग्रेस और ‘आप’ भी मैदान में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इनके अलावा योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया भी इस बार ताल ठोक रही है।

कुल 272 वार्ड
दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। इनके लिए कुल 13,138 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 2012 में पूर्वी दिल्ली में 57 फीसदी, दक्षिणी में 53 और उत्तरी दिल्ली में 55 फीसदी मतदान हुआ था।

वोटिंग
रविवार सुबह 8 बजे से शाम 5:30 तक मतदान होगा।

पहली बार
नोटा का प्रयोग। 
एसएमएस से पता चलेगा मतदान केंद्र।

MCD चुनाव: वोटर धाकड़ है आज दम दिखाएगा- चुनाव आयुक्त

इनमें से एक लेकर जाएं
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पास बुक फोटो वाली, आधार कार्ड, ऐसे पहचान पत्र जिस पर आवास का पता और फोटो सत्यापित हो।

क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी दिल्ली!
1997 से अब तक सबसे ज्यादा मतदान 2012 में (59%) हुआ था। 2002 में 51% वोट पड़े थे। 

इसे भी जानें
दिल्ली नगर निगम चुनावों में कुल 272 वार्ड है। वहीं 2012 में इनमें से बीजेपी ने 138 वार्ड और कांग्रेस ने 78 वार्ड में जीत दर्ज की थी, जबकि बीएसपी को 15 व अन्य को 41 वार्ड हासिल हुए थे।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 104 वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी ने 44 वार्ड, कांग्रेस ने 29, बीएसपी ने 5 और अन्य ने 26 वार्ड में कब्जा किया था। इस दौरान क्षेत्र में कुल 43 लाख 18 हजार 233 मतदाता थे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बात करें तो यहां 104 कुल वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी ने 59 वार्ड, कांग्रेस ने 29 वार्ड, बीएसपी ने 7 वार्ड और अन्य ने 9 वार्ड में जीत हासिल की थी। वहीं इस क्षेत्र में कुल 43,47, 611 मतदाता थे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 64 वार्ड हैं ,जिसमें बीजेपी ने 35, कांग्रेस ने 19, बीएसपी ने 3 वार्ड में जीत हासिल की थी। इस क्षेत्र में कुल 27,39,620 मतदाता थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें