फोटो गैलरी

Hindi Newsगौ सेवा अवश्य करें: बाबा रामदेव

गौ सेवा अवश्य करें: बाबा रामदेव

होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बॉर्डर स्थित देवी चित्रलेखा के गौ सेवा धाम अस्पताल में शनिवार को गौ महा महोत्सव व भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ से आए...

गौ सेवा अवश्य करें: बाबा रामदेव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बॉर्डर स्थित देवी चित्रलेखा के गौ सेवा धाम अस्पताल में शनिवार को गौ महा महोत्सव व भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ से आए स्वामी रामदेव ने दीप प्रज्ज्वलन कर भागवत कथा का शुभारंभ किया। 

उन्होंने सबसे पहले गौ सेवा धाम का निरीक्षण किया व गायों को मिलने वाली आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कथास्थल पर स्वदेशीकरण पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको अधिक से अधिक अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। आज विदेशी कंपनियों की लूट से  देश को बचाने की जरूरत है, जिसके लिए अपने देश में निर्मित वस्तुओं के प्रयोग करना जरूरी है। 

साथ ही उन्होंने कथा में देश-विदेश से आए समस्त श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि हम सब किसी ने किसी रूप में गौ सेवा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अब गौ हत्या पर कड़े कानून बनाने की आवश्यकता है। कडे़ कानून के बाद ही गौहत्या जैसे जघन्य अपराध पर रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में देशी गाय की सेवा करें। देशी गाय का दूध पीने से एटू नामक पोष्टिक तत्व मिलता है। देश की बड़ी बड़ी गौशालाओं की रक्षा अब पतंजलि से होगी। 

उन्होंने कहा कि देश के बडे़ बड़े धनाढ्य परिवार और सामाजिक संस्थाएं जहां गौवंश की सेवा के लिए आगे आ रही हैं, वहीं देवी चित्रलेखा ने भी गौ सेवाधाम अस्पताल का निर्माण कर असहाय, बीमार और लाचार गौवंश की रक्षा करने का संकल्प लिया है। जहां आज लोग अपने मां बाप की सेवा नहीं करते, देवी चित्रलेखा ने मथुरा व दिल्ली के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौ सेवा अस्पताल खोला है। लोगों के लिए बड़े बड़े मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल तो सुने हैं, लेकिन गायों के इलाज के यह पहला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। 

गौ सेवा धाम के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि कथा के दूसरे दिन पूज्य मोरारी बापू का आगमन होना है। कार्यक्रम में पुंडरीक गोस्वामी, राधाकृष्ण स्वामी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फरीदाबाद, पलवल व होडल के कार्यकर्ता ब्रिगेडियर चौहान, रमनदेव, राहुल शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें