फोटो गैलरी

Hindi Newsइस बार वसंतकुंज में पकड़ा गया कैसिनो

इस बार वसंतकुंज में पकड़ा गया कैसिनो

दक्षिणी जिले की पुलिस ने इस बार वसंतकुंज इलाके में कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने इस बार 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं। हिन्दुस्तान ने 24 अक्तूबर के अंक में...

इस बार वसंतकुंज में पकड़ा गया कैसिनो
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Oct 2016 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी जिले की पुलिस ने इस बार वसंतकुंज इलाके में कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने इस बार 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं। हिन्दुस्तान ने 24 अक्तूबर के अंक में ‘दिल्ली पुलिस के रडार पर 6 और कैसिनो’ खबर प्रमखुता से प्रकाशित की थी। जिसमें वसंतकुंज में भी कैसिनो चलने की बात सामने आई थी। इसके बाद ये छापेमारी हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कैसिनो का खेल किशनगढ़ में मधुबाला नाम की महिला के यहां चल रहा था। मधुबाला ने यह जगह गुड़गांव के गुलशन अरोड़ा को दे रखी है। जिसका तीन महीने का किराया ढाई लाख रुपये लिया था। पुलिस को घटनास्थल से तीन कैसिनो की टेबल, टोकन , शराब की बोतलें और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में तुषार बवेजा, मनीष वर्मा, पवन शर्मा को गिरफ्तार किया है।

ये तीनों ही बिजनेस मैन हैं और तीनों ही गुड़गांव के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने जानुका चाऊलगाई नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया है, वह गोवा में एक कैसिनो में काम कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने कमला कोइराला, राधा तमांग और अंजिला शाक्य नाम की नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं आरोपियों को जुआ खिलाने में मदद करती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलशन खुद को बिजनेस मैन बता रहा है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें