फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस की टीम पर गोली चलाने चलाने वाले गिरफ्तार

पुलिस की टीम पर गोली चलाने चलाने वाले गिरफ्तार

पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने विकासपुरी इलाके में पुलिस की टीम पर गोलीबारी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि  26 और 27 अक्तूबर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर...

पुलिस की टीम पर गोली चलाने चलाने वाले गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने विकासपुरी इलाके में पुलिस की टीम पर गोलीबारी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि  26 और 27 अक्तूबर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर 7-8 सदस्यों ने विकासपुरी इलाके में फायरिंग कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वह मोहम्मद गुड्डू नाम के शख्स के लिए काम करते हैं। इसके बाद स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह राठी, एसआई चरण सिंह, एएसआई ईश्वर सिंह की एक टीम बनाईगई थी। कांस्टेबल विक्रांत को गुरुवार को सूचना मिली थी कि गुड्डू अपने गिरोह के साथ विकासपुरी में आने वाला है। जिसने मोहम्मद गुड्डु, लखन मावर, गौरव को विकासपुरी इलाके में पॉवर हाउस के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद गुड्डू और मोहम्मद सद्दाम की आपस में इलाके में पैठ बनाने के लिए एक दूसरे से दुश्मनी चल रही थी।

मोहम्मद सद्दाम इस समय जेल में है, घटना वाले दिन मोहम्मद गुड्डू के गिरोह के लोग विकासपुरी में सद्दाम के गिरोह के कुछ लोगों के खात्मा करने के लिए आए थे। इस दौरान ही पुलिस की टीम से इनका आमना-सामना हो गया। मोहम्मद गुड्डू ने बताया कि उसने 2007 में मोहम्मद गौरी उर्फ सद्दाम के गिरोह कोमारा था। इस मामले में वह जेल में 8 साल तक रहा था, जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गिरोह फिर से बनाया। उसने बताया कि दोनों के बीच इस गैंगवार में उसके दोस्त दीपक को मोहम्मद सद्दाम के गिरोह वालों ने मार डाला था। जिसके बाद उन्होंने बदले में सद्दाम गिरोह के नंदू को मार डाला था। दोनों गिरोह में रंगदारी मांगने के लिए इलाके में लड़ाई चल रही थी। पुलिस गुड्डू गैंग के अरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें