फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्लीः केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का योगेन्द्र यादव का आरोप

दिल्लीः केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का योगेन्द्र यादव का आरोप

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। शनिवार को केजरीवाल को लिखे पत्र में योगेन्द्र यादव ने कहा कि ‘आप’ के दो साल...

दिल्लीः केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का योगेन्द्र यादव का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। शनिवार को केजरीवाल को लिखे पत्र में योगेन्द्र यादव ने कहा कि ‘आप’ के दो साल के कार्यकाल में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दो साल पहले ‘आप’ को मिले ऐतिहासिक जनादेश की वजह दिल्ली की जनता के आत्मबल को बताया। उन्होंने कहा कि दो साल बाद वे जनता के आत्मबल को डगमगाते हुए देख रहे हैं।  

उन्होंने केजरीवाल को राइट टू रिकॉल की उनकी पुरानी मांग को याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गंदगी और परेशानियों से बेहाल जनता भाजपा से बेहद नाराज दिखी। 2015 के चुनाव में ‘आप’ को ऐतिहासिक बहुमत देने वाले दिल्ली के मतदाता भाजपा से नाराज होने के बावजूद हताशा में भाजपा के साथ जाने को मजबूर हैं। यादव ने इसके लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘आप’ से धोखा खाने के बाद लोग उन्हीं पुरानी पार्टियों के पास जाने को मजबूर हैं, जिन्हे उन्होंने दो साल पहले खारिज कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अभी भी पहले की ही तरह जनता का साथ मिलने का दावा कर पूरे निगम चुनाव को अपनी लोकप्रियता के जनमत संग्रह के रूप में बदल दिया है। यादव ने केजरीवाल को प्रस्ताव दिया कि अगर निगम चुनाव में ‘आप’ को बहुमत मिलता है तो वह अपनी राय को गलत मानते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को निशाना बनाने के उनके आरोप का समर्थन करेंगे। इसके उलट निगम चुनाव में ‘आप’ के हारने पर उन्होंने केजरीवाल से ईवीएम में गड़बड़ी का बहाना बनाने के बजाय नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राइट टू रिकॉल के सिद्धांत के आधार पर फिर से विधानसभा में बहुमत पाने के लिये जनता की शरण में जाने का अनुरोध किया। 

गोरक्षकों पर सख्तीः किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे- DGP सुलखान
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें