फोटो गैलरी

Hindi Newsनिर्भया प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं शिकायत

निर्भया प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं शिकायत

बाल विकास विभाग ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए निर्भया प्रकोष्ठ बनाया है। प्रकोष्ठ के माध्यम से घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को न्यायालय में निशुल्क विधिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ...

निर्भया प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं शिकायत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विकास विभाग ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए निर्भया प्रकोष्ठ बनाया है। प्रकोष्ठ के माध्यम से घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को न्यायालय में निशुल्क विधिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ ही प्रकोष्ठ स्तर पर भी मामले सुलझाए जाएंगे। निर्भया प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता बीना सजवाण की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ में महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत की जा सकती है। महिलाएं मारपीट, तलाक, भरण-पोषण, बलात्कार की शिकायतें दर्ज करा सकती है। अब तक प्रकोष्ठ में 12 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। यह मामले न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं को न्यायालय में निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम ने बताया कि प्रकोष्ठ स्तर पर भी मामले सुलझाने का प्रयास जाएंगे। इसके लिए जल्द ही एक काउंसलर की नियुक्ति होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें