फोटो गैलरी

Hindi NewsAUS OPEN: आज 7वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगी सानिया मिर्जा

AUS OPEN: आज 7वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगी सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा आज जब क्रोएशिया के अपने जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिश्रित युगल फाइनल में उतरेंगी तो उनकी नजरें सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर टिकी होगी। भारत और क्रोएशिया की...

AUS OPEN: आज 7वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगी सानिया मिर्जा
एजेंसीSun, 29 Jan 2017 09:14 AM
ऐप पर पढ़ें

सानिया मिर्जा आज जब क्रोएशिया के अपने जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिश्रित युगल फाइनल में उतरेंगी तो उनकी नजरें सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर टिकी होगी।

भारत और क्रोएशिया की जोड़ी अगर आज जीत दर्ज करती है तो यह सानिया का डोडिग के साथ पहला ग्रैंडस्लैम और करियर का चौथा मेजर मिश्रित युगल खिताब होगा।

सानिया और डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी को फाइनल में अमेरिका की एबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के युआन सबेस्टियन कबाल की जोड़ी से भिड़ना है।ससानिया ने अब तक तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने पिछला खिताब ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर 2014 अमेरिकी ओपन में जीता था।
     
सानिया और डोडिग ने पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन तब इस जोड़ी को लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सानिया ने पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। वह 2008 में महेश भूपति के साथ उपविजेता रही जबकि इससे अगले साल इस जोड़ी ने खिताब जीता। वह 2014 में होरिया तेकाउ के साथ भी उपविजेता रही।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें