फोटो गैलरी

Hindi Newsकिसी भारतीय को नहीं मिला हॉकी का ऑस्कर, इन दो देशों ने मारी बाजी

किसी भारतीय को नहीं मिला हॉकी का ऑस्कर, इन दो देशों ने मारी बाजी

बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने साल 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से...

किसी भारतीय को नहीं मिला हॉकी का ऑस्कर, इन दो देशों ने मारी बाजी
एजेंसीThu, 23 Feb 2017 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने साल 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा। 

हॉकी इंडिया (एचआई) ने इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को हॉकी के आस्कर कहे जाने वाले इन पुरस्कारों से सम्मानित किया। भारतीय कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) और हरमनप्रीत सिंह (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी) के पुरस्कार की दौड़ में थे लेकिन दोनों की झोली खाली रही। 

गोल नहीं दागा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा सिटी: गार्डियोला

ब्रिटेन की मैडी हिच को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार मिला। वहीं आयरलैंड के डेविड हर्टे लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ पुरूष गोलकीपर चुने गए।

बेल्जियम के डोमैन के अलावा आर्थर वान डोरेन को साल का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। वहीं महिला वर्ग में यह पुरस्कार अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को मिला। वह 2016 हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भी सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुनी गई थीं जिसमें उनकी टीम ने खिताब जीता था। 

ब्रिटेन को मिला पुरूष और महिला दोनों वर्गों के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार

साल के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार पुरूष और महिला दोनों वर्ग में ब्रिटेन को मिला। पुरूष वर्ग में डैनी कैरी और महिला वर्ग में कारेन ब्राउन ने यह पुरस्कार जीता। 

साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष अंपायर का पुरस्कार जर्मनी के क्रिस्टियन ब्लाश और महिला वर्ग में बेल्जियम की लौरिन डेनफोर्ज को मिला।   

एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस मौके पर कहा, 'मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि इस पुरस्कार समारोह से खेल को वैश्विक स्तर पर वह दर्जा मिला, जिसका यह हकदार है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिलेगी।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें