फोटो गैलरी

Hindi Newsपेस के बाहर होने से इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

पेस के बाहर होने से इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरुष युगल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हार गए जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गई। पेस और डेल...

पेस के बाहर होने से इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त
एजेंसीSun, 12 Mar 2017 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरुष युगल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हार गए जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गई।

पेस और डेल पोत्रो की जोड़ी लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमेरिका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और उन्हें सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से पराजय मिली। मुलर और क्यूरे की जोड़ी ने प्रत्येक सेट में एक सर्विस तोड़कर आसान जीत दर्ज की।

इससे पहले एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी भी शुरुआती दौर में हारने के बाद बाहर हो गई थी। बोपन्ना और उरूग्वे के उनके जोड़ीदार क्यूवास को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-2, 3-6, 10-7 पराजित किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें