फोटो गैलरी

Hindi Newsअंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच: 12 साल बाद विदेश में जीती भारतीय फुटबॉल टीम

अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच: 12 साल बाद विदेश में जीती भारतीय फुटबॉल टीम

भारत ने विदेश में 12 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने बुधवार को कंबोडिया को 3-2 से हरा दिया। भारत और कंबोडिया के बीच इस अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में दोनों...

अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच: 12 साल बाद विदेश में जीती भारतीय फुटबॉल टीम
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने विदेश में 12 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने बुधवार को कंबोडिया को 3-2 से हरा दिया। भारत और कंबोडिया के बीच इस अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में दोनों टीमें आधे समय तक 1-1 से बराबर थीं। 

भारत के लिए सुनील छेत्री ने 35वें, जेजे लालपेखलुआ ने 49वें और संदेश झिंगन ने 52वें मिनट में गोल किए। कंबोडिया के लिए लेबोरेवी ने 36वें और चान वातानाका ने 62वें मिनट में गोल किए। भारत ने विदेशी जमीन पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच जून 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ जीता था। तब उसने मौजूदा टीम के मैनेजर षणमुगम वेंकेटश के नेतृत्व में पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। वेंकटेश फिर भारत के लिए भाग्यशाली रहे और भारतीय टीम ने यह रोमांचक मुकाबला जीत लिया।

स्पोर्ट्स अपडेट: क्रिकेट और अन्य खेल की दिन की 10 बड़ी खबरें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें