फोटो गैलरी

Hindi NewsKABADDI WORLD CUP 2016 के हीरो बने रेडर अजय ठाकुर

KABADDI WORLD CUP 2016 के हीरो बने रेडर अजय ठाकुर

भारत के अजय ठाकुर कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 के टॉप रेडर बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 64 अंक जुटाए। फाइनल में  उन्होंने 12 अंक जुटाए जिसकी बदौलत भारत ने ईरान को 38-29 से मात देकर तीसरी...

KABADDI WORLD CUP 2016 के हीरो बने रेडर अजय ठाकुर
एजेंसीSat, 22 Oct 2016 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के अजय ठाकुर कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 के टॉप रेडर बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 64 अंक जुटाए। फाइनल में  उन्होंने 12 अंक जुटाए जिसकी बदौलत भारत ने ईरान को 38-29 से मात देकर तीसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का ताज हासिल किया। थाईलैंड के कप्तान थोमसान थोंगखाम 56 रेड अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

थोंगखाम, बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अरुदुजमान मुंशी (52) और इंग्लैंड के टेमी टोपे (51) रेड अंकों का अर्धशतक लगाने वाले बाकी के तीन खिलाड़ी हैं। टोपे एकमात्र ऐसे रेडर हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में सुपर-20 हासिल किया था। टोपे के नाम इस विश्व कप में किसी एक मैच में सबसे अधिक 20 रेड अंक हासिल करने का भी रिकॉर्ड है।

भारत को अपने पहले मैच में कोरिया के हाथों 32-34 से हार मिली थी, जिसमें अजय ने दो रेड अंक हासिल किए थे। जबकि नरवाल को तीन अंक मिले थे। इसके बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को 54-20 से हराया और इसमें अजय को सात तथा नरवाल को पांच रेड अंक मिले।

भारत का तीसरा मैच बांग्लादेश के साथ था, जिसमें अजय ने 11 और नरवाल ने आठ अंक बनाए। इसके बाद भारत ने अर्जेंटीना को 74-20 से हराया। इस मैच में अजय ने 14 और नरवाल ने पांच रेड अंक बनाए। इसमें राहुल चौधरी के 11 रेड अंक शामिल हैं।

अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारत ने इंग्लैंड को 69-18 से हराया। इसमें अजय के 11 और नरवाल के 13 रेड अंक शामिल हैं। थाईलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में भारत ने 73-20 से जीत हासिल की। इसमे नरवाल के 14 और अजय के 11 रेड हैं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें