फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू

झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ इंटरस्टेट अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में कोबरा, सीआरपीएफ, जिला बल के अलावा बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया है। अभियान को लेकर...

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ इंटरस्टेट अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में कोबरा, सीआरपीएफ, जिला बल के अलावा बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया है। अभियान को लेकर झारखंड-बिहार से सटे सीमावर्ती इलाके की सीमा को सील कर दिया गया है। अभियान पलामू के हरिहरगंज, नौडीहा बाजार और बिहार के गया, औरंगाबाद से सटे इलाके में चलाया जा रहा है। माओवादी कमांडर अजय यादव के मारे जाने के बाद नक्सली सीमावर्ती इलाके में सिमट कर रहे गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान लगातार सीमावर्ती इलाके में अभियान चला रहे हैं। इलाके में माओवादियों द्वारा कई पिकेट बनाने की जानकारी मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें