फोटो गैलरी

Hindi NewsJEE Mains 2017: गया के अभिषेक ने बिहार में मारी बाजी

JEE Mains 2017: गया के अभिषेक ने बिहार में मारी बाजी

सीबीएसई की ओर से जेईई मेन का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। बिहार के हजारों छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है। एडवांस के लिए देशभर में दो लाख 21 हजार, 427 छात्रों का चयन किया गया है।...

JEE Mains 2017: गया के अभिषेक ने बिहार में मारी बाजी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई की ओर से जेईई मेन का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। बिहार के हजारों छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है।

एडवांस के लिए देशभर में दो लाख 21 हजार, 427 छात्रों का चयन किया गया है। गया निवासी अभिषेक कुमार ने जेईई मेन की परीक्षा में बिहार में टॉप किया है। उसे 324 वीं रैंक मिली है। उसे 301 अंक मिले हैं। अभिषेक के पिता दिनेश कुमार सिन्हा प्राइवेट नौकरी में हैं। इसी तरह प्रसित राज को पीडब्ल्यूडी (विकलांग) वर्ग में देश भर में दूसरी रैंक मिली है। उसे 275 अंक मिले हैं। प्रसित का एआईआर रैंक 1009 है।

सामान्य वर्ग में बिहारशरीफ के ऋषभ रंजन 296 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरे स्थान पर रहे। ऋषभ को ऑल इंडिया में 404 रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं, इनका ओबीसी रैंक 51 है। तीसरे स्थान पर लखीसराय के शिवम् कुमार रहे। शिवम् का ऑल इंडिया रैंक 418 है। इसे 295 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह से चौथे स्थान पर अररिया के फरहान अली रहे हैं। इसे 290 अंक प्राप्त हुए हैं। 5वें स्थान पर 281 अंक प्राप्त कर पटना के विशाल राय और छठे स्थान पर गया के श्रेयष राज हैं। श्रेयष को 280 अंक प्राप्त हुए हैं।

जेईई एडवांस के लिए आज से होगा रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 2 मई तक होगी। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन 4 मई तक होगा। छात्र जेईई मेन की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 10 मई से प्राप्त होने लगेगा।

लड़कों का रहा बेहतर रिजल्ट

ओवर ऑल रिजल्ट को देखा जाए तो कुल एक हजार टॉपरों में सिर्फ 68 लड़कियों ने जगह बनाई है। शेष 932 लड़के आगे रहे हैं। वहीं, पांच हजार में लड़कियों की संख्या 466 और लड़कों की 4534 है।

सफल छात्र

सामान्य वर्ग - 109585

ओबीसी- 60299

एससी- 33333

एसटी- 16096

पीडब्ल्यूडी 2114

विशेषज्ञ से बातचीत

मेंटर्स एडुसर्व के आनंद जायसवाल का कहना है कि छात्रों ने मेहनत की, इसलिए उन्हें इसका प्रतिफल मिला। उनके अनुसार एडवांस में सफलता के छात्र समुचित तैयारी करें।

टॉपर्स से बातचीत

बातचीत-

मैंने तैयारी के दौरान प्रैक्टिस पर काफी फोकस किया। जहां मैं तैयारी करता हूं उसका असाइनमेंट और किताब अच्छी तरह फॉलो करता हूं। इस वजह से मुझे अच्छा अंक मिला।

-अभिषेक कुमार, गया

मेरा घर कंकड़बाग में ही है। लेकिन मैं संस्थान के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ता हूं। इस वजह से परफॉर्मेंस अच्छा रहा।

- प्रसित राज, पटना

यह भी पढ़ें-


JEE Mains 2017: कंपाउंडर के बेटे ने 360/360 स्कोर के साथ किया TOP

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें