फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में निवेश को जापान इच्छुक

बिहार में निवेश को जापान इच्छुक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को जापान के कॉन्सुलेट जेनरल इन कोलकाता माशायूकी तागा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री को माशायूकी तागा ने बताया कि बिहार में निवेश करने को जापान इच्छुक है।...

बिहार में निवेश को जापान इच्छुक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Mar 2017 07:39 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को जापान के कॉन्सुलेट जेनरल इन कोलकाता माशायूकी तागा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री को माशायूकी तागा ने बताया कि बिहार में निवेश करने को जापान इच्छुक है। जापान के लोगों की इस क्षेत्र में आने की काफी अभिरुचि है।

मुख्यमंत्री के एक अणे मार्ग स्थिति उनके आवास पर वे मिलने आये थे। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के बोधगया, राजगीर, नालंदा, पावापुरी आदि पर्यटन स्थलों में आने के लिए जापानी पर्यटक विशेष दिलचस्पी दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि बिहार में ऊर्जा, आधारभूत संरचना और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें