फोटो गैलरी

Hindi Newsगांधी सेतु से एनएच तक जाम ही जाम

गांधी सेतु से एनएच तक जाम ही जाम

शनिवार की सुबह भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक अनदेखी के कारण गांधी सेतु और फोरलेन से लेकर लिंक रोड तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर भीषण गर्मी के कारण जाम में फंसे स्कूली बच्चे...

गांधी सेतु से एनएच तक जाम ही जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की सुबह भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक अनदेखी के कारण गांधी सेतु और फोरलेन से लेकर लिंक रोड तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर भीषण गर्मी के कारण जाम में फंसे स्कूली बच्चे बिलबिलाते रहे। राजमार्गों पर वाहनों के प्रेशर के कारण निजी वाहन चालकों ने लिंक रोड का रास्ता अपनाया। जिससे इन रास्तों पर भी जाम लग गया। इसके वजह से करीब 12 बजे के आसपास गांधी सेतु, फोरलेन और पटना सिटी का इलाका जाम से लॉक हो गया।कुम्हरार से अगमकुआं आरओबी के बीच दोपहर बारह बजे स्कूल बसें जाम में फंसी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें