फोटो गैलरी

Hindi Newsफाल्गुन में भी गर्मी का हो रहा है एहसास, पारा चढ़ा

फाल्गुन में भी गर्मी का हो रहा है एहसास, पारा चढ़ा

पिछले तीन-चार दिनों तक सुबह और शाम के समय सिहरन वाली ठंड बुधवार को नहीं के बराबर रही। गर्मी अचानक बढ़ गई। सूर्य की किरणें लोगों को चुभने लगीं। गुलाबी ठंड का मौसम माने जाने वाले फाल्गुन में लोग दिन में...

फाल्गुन में भी गर्मी का हो रहा है एहसास, पारा चढ़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 11:38 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले तीन-चार दिनों तक सुबह और शाम के समय सिहरन वाली ठंड बुधवार को नहीं के बराबर रही। गर्मी अचानक बढ़ गई। सूर्य की किरणें लोगों को चुभने लगीं। गुलाबी ठंड का मौसम माने जाने वाले फाल्गुन में लोग दिन में पसीना पोछते नजर आए। राजधानी पटना और गया का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पर पहुंच गया था।

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी तापमान ऐसे ही रहेगा, एक डिग्री तक तापमान चढ़ सकता है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब 1.5 डिग्री तक चढ़ा। गया का अधिकतम दो डिग्री तथा न्यूनतम तापमान करीब आधा डिग्री, भागलपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री और पूर्णिया के भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। गुरुवार को राजधानी पटना में सुबह 6.11 बजे सूर्योदय और शाम 5.52 बजे सूर्यास्त होगा।

इस बार पड़ सकती है भीषण गर्मी 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक तापमान अभी ऐसे ही बना रहेगा। फिलहाल कोई ऐसा सिस्टम नहीं दिख रहा है जिससे ठंड कुछ बढ़े। बता दें कि राजधानी पटना में वर्ष 2016 में 29 मार्च को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री पर पहुंचा था। इससे पूर्व 2006 में 27 मार्च को राजधानी का अधिकतम तापमान रिकार्ड 35.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। इस लिहाज से बुधवार को एक मार्च को राजधानी का तापमान 32.4 डिग्री हो जाने से यह संकेत मिलता है कि गर्मी प्रचंड होगी। 
 
चार प्रमुख शहरों का तापमान 
शहर    अधिकतम    न्यूनतम
पटना    32.4    13.7
गया    32.5    12.1
भागलपुर    33.2    15.8
पूर्णिया    31.5    12.9
(डिग्री सेल्सियस  में)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें