फोटो गैलरी

Hindi News41.4 के पार पारा: पछुआ हवा के साथ राजधानी का पारा गर्म

41.4 के पार पारा: पछुआ हवा के साथ राजधानी का पारा गर्म

गुरुवार  को तपिश और बढ़ी। राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। शुक्रवार को भी मौसम ऐसे ही खुश्क (ड्राई) रहेगा।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के...

41.4 के पार पारा: पछुआ हवा के साथ राजधानी का पारा गर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार  को तपिश और बढ़ी। राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। शुक्रवार को भी मौसम ऐसे ही खुश्क (ड्राई) रहेगा। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राज्य में पछुआ हवा ही चली। हवा की अधिकतम रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रिकार्ड की  गई। पछुआ हवा चलने से बुधवार की अपेक्षा शाम के समय नमी में और कमी आई। नमी कम होने से सूर्य की किरणें और तीखी लगीं। पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम ऐसे ही खुश्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। 

उधर, तापमान बढ़ने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दोपहर में राजधानी की सड़कों पर कम ही लोग निकलते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें