फोटो गैलरी

Hindi News पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में फैली अशांति, सेना पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों को सबक सिखाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। सोमवार को कांग्रेस के...

 पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में फैली अशांति, सेना पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों को सबक सिखाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। सोमवार को कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अराजक तत्वों व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता संभालने के बाद भाजपा के राज में कश्मीर घाटी में अशांति बढ़ गई है। कांग्रेसियों ने कहा कि सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए। कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष पंत ने कहा कि कश्मीर पर राजनीति करने वाली भाजपा के राज में कश्मीर अशांत है। उन्होंने कहा कि चीन का अरुणाचल में लगातार हस्तक्षेप बढ़ रहा है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार चुप है। कई अन्य कांग्रेसियों ने बीएसएफ में भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करने वाले जवान को निलंबित करने की भी निंदा की।

नहीं मिले डीएम तो दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन

पिथौरागढ़। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों को कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं मिला। डीएम कार्यालय में नहीं थे। अन्य अधिकारी भी उस समय वहां मौजूद नहीं था। इस पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की और ज्ञापन डीएम कार्यालय के बाहर चस्पा कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें