फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए बदायूं जिले की सभी विधानसभा सीटों के बारे में

जानिए बदायूं जिले की सभी विधानसभा सीटों के बारे में

सपा का गढ़ कहे जाने वाले बदायूं जिले में विधानसभा की पहले सात सीटें हुआ करती थीं लेकिन 2012 में संभल जिला बनने के बाद जिले की गुन्नौर सीट संभल जिले में चल गई। अब अब यहां छह सीटें हैं। इसमें सहसवान,...

जानिए बदायूं जिले की सभी विधानसभा सीटों के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 14 Nov 2016 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा का गढ़ कहे जाने वाले बदायूं जिले में विधानसभा की पहले सात सीटें हुआ करती थीं लेकिन 2012 में संभल जिला बनने के बाद जिले की गुन्नौर सीट संभल जिले में चल गई। अब अब यहां छह सीटें हैं। इसमें सहसवान, शेखूपुर, बिसौली और बदायूं सदर सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। जबकि बिल्सी और दातागंज सीट पर बसपा का कब्जा है।

विधानसभा सीट- बिसौली-112 (सुरक्षित)
विजेता-(2012) आशुतोष मौर्या (सपा) प्राप्त वोट-89457
उपविजेता-(2012)-प्रीति सागर (बसपा) प्राप्त वोट-46467
कुल वोटर-370061
पुरुष-204510
महिला-165551

आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बसपा ने मेजर कैलाश को मैदान में उतारा है। सपा से सीटिंग एमएलए आशुतोष मौर्य के ही लड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

विधानसभा सीट- सहसवान-113 (सामान्य)
विजेता-(2012)- ओमकार सिंह यादव राज्यमंत्री ग्राम्य विकास-(सपा)-प्राप्त वोट-72946
उपविजेता-(2012)- मीर हाजी अली इलियास-(बसपा)-प्राप्त वोट 65919
कुल वोटर- 376488
पुरुष- 207159
महिला- 169329

2017 के बसपा ने बिल्सी विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन के भाई अरशद अली बिट्टन को उम्मीदवार बनाया है। सपा के सीटिंग विधायक और ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह ही उम्मीदवार रहेंगे। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

विधानसभा सीट-बिल्सी-114 (सामान्य)  
विजेता ( 2012)- मुशर्रत अली बिट्टन-(बसपा)-प्राप्त वोट-57600
उपविजेता (2012)- विमल कृष्ण अग्रवाल-(सपा)-प्राप्त वोट-49272
कुल वोटर- 318449
पुरुष- 176774
महिला- 141675

सपा ने 2017 के लिए बिल्सी सीट से उदयवीर शाक्य को मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने अपने सीटिंग विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन पर ही दाव लगाया है। भाजपा में इस सीट के लिए दावेदारों में मारामारी है। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विधानसभा सीट-बदायूं- 115 (सामान्य)  
1.विजेता-(2012)-आबिद रजा खां- दर्जा राज्यमंत्री-(सपा)-प्राप्त वोट-62786
2.उपविजेता-(2012)- महेश गुप्ता- (भाजपा)-प्राप्त वोट-47373
कुल वोटर- 342704
पुरुष- 187945
महिला- 154759

बदायूं की सदर सीट से सपा के सीटिंग विधायक आबिद रजा पार्टी से निलंबित चल रहे हैं। बसपा ने कई वर्षों से साइलेंट चल रहे पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह दद्दा को मैदान में उतारा है। भाजपा से इस सीट पर दो पूर्व विधायकों में टिकट पाने के लिए जोर लगाया जा रहा है। कांग्रेस का उम्मीदवार अभी घोषित नहीं है।

विधानसभा सीट- शेखूपुर-116 (सामान्य)  
विजेता-( 2012)- आशीष यादव-(सपा)-प्राप्त वोट-68533
उपविजेता (2012)- भगवान सिंह शाक्य-(कांग्रेस)-60281
कुल वोटर- 358200
पुरुष- 199010
महिला-159190

शेखूपुर सीट से सपा के सीटिंग एमएलए  और जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह के बेटे आशीष यादव ही उम्मीदवार रह सकते हैं। बसपा ने अपने 2012 के ही प्रत्याशी रहे काजी रिजवान को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस और बसपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

विधानसभा सीट- दातागंज-117 (सामान्य)  
1.विजेता-( 2012)- सिनोद शाक्य-(बसपा)-प्राप्त वोट-63626
2.उपविजेता (2012)- प्रेमपाल सिंह-(सपा)-58299
कुल वोटर- 362815
पुरुष- 202564
महिला- 160251

पिछले दो चुनाव से बसपा के कब्जे वाली दातागंज सीट से बसपा ने इस बार भी सिनोद शाक्य पर ही दांव लगाया है। जबकि सपा ने पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा और कांग्रेस से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें