फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी चुनाव 2017: जानें सहारनपुर की सभी विधानसभा सीटों के बारे में

यूपी चुनाव 2017: जानें सहारनपुर की सभी विधानसभा सीटों के बारे में

सहारनपुर में 7 विधानसभाएं हैं- बेहट, नाकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारन और गंगोह। वर्तमान में इनमें से 4 सीटों पर बसपा, 2 पर कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2007...

यूपी चुनाव 2017: जानें सहारनपुर की सभी विधानसभा सीटों के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Nov 2016 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में 7 विधानसभाएं हैं- बेहट, नाकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारन और गंगोह। वर्तमान में इनमें से 4 सीटों पर बसपा, 2 पर कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा का कब्जा है।

2007 के विधानसभा चुनावों में 5 सीटों पर बसपा का कब्जा किया था जबकि भाजपा और आईएनडी को 1-1 सीटें मिली थीं।

बेहट विधानसभा सीट से बसपा के महावीर सिंह राणा विधायक हैं। नाकुड़ सीट से बसपा के धर्म सिंह सैनी विधायक हैं। सहारनपुर देहात सीट से जगपाल भी बसपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार भी बसपा के टिकट पर जीते।

2012 में गंगोह और देवबंद सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। गंगोह से प्रदीप कुमार और देवबंद से माविया अली ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। सहारनपुर नगर से बीजेपी के राजीव गुंबर ने कामयाबी पाई थी।

सहारनपुर के बारे में

सहारनपुर जनपद का इतिहास काफी पुराना है। सहारनपुर जनपद गंगा-यमुना दोआब का इलाका है और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संवाहक रहा है। माँ शाकुम्बरी देवी जैसे धार्मिक स्थल और दारुल उलूम जैसे इस्लामिक शिक्षा के केन्द्र के कारण विश्व के कोने-कोने में जाना जाता है।

यहां की काष्ठ कला विश्व प्रसिद्ध है। सहारनपुर जनपद में सिन्धु कालीन साईट हुलास, सरसावा का टीला, रायपुर की मस्जिद, देवबन्द का बाला सुन्दरी मंदिर, नगर का कंपनी गार्डन, लखनौती का किला, बादशाही बाग स्थित शाहजहां द्वारा बनवाई गयी शिकारगाह आदि अनेक महत्वशाली क्षेत्र हैं।

इतिहासकार कनिंघम ने सरसावा को गेटवे ऑफ यमुना कहा था। उत्तर भारत में केंद्रीय स्थिति और गंगा-यमुना के मध्य स्थित होने के कारण सहारनपुर जनपद भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऍतिहासिक दृष्टि से सदैव महत्वपूर्ण रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें