फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों का लेखा-जोखा

जानिए शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों का लेखा-जोखा

उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला जहां से कई बड़े दिग्गजों ने लंबी राजनीतिक पारियां खेलीं। जब नेताओं का नाम लिया जाएगा तो उसमें सबसे पहले नाम आता है कुंवर जीतेंद्र प्रसाद का। वही एक ऐसे नेता थे जिनकी हनक सभी...

जानिए शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों का लेखा-जोखा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 14 Nov 2016 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला जहां से कई बड़े दिग्गजों ने लंबी राजनीतिक पारियां खेलीं। जब नेताओं का नाम लिया जाएगा तो उसमें सबसे पहले नाम आता है कुंवर जीतेंद्र प्रसाद का। वही एक ऐसे नेता थे जिनकी हनक सभी पार्टियों में होती थी। उनके बाद उनके बेटे जितिन प्रसाद ने राजनीति का ककरहा सीखा और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया।

जीतेंद्र प्रसाद की तरह बाबू सत्यपाल सिंह यादव भी थे, जिन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी चुनौती दी थी। इस बीच में धीरे-धीरे भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना ने अपना कद बड़ा कर लिया। लगातार सात बार से शाहजहांपुर सदर सीट से एमएलए और भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने भी वह गुर हासिल कर लिया जो कभी बाबा साहब कुंवर जीतेंद्र प्रसाद के पास हुआ करता था।

पूरे जिले में छह विधानसभा सीटें हैं, इसमें से मौजूदा वक्त में सपा के पास तीन, भाजपा के पास दो, बसपा के पास एक सीट बची है। भाजपा के पास पहले एक ही सीट थी लेकिन बसपा से जीतने के बाद रोशनलाल भाजपा में आ गए हैं। पूरे जिले के पिछले और मौजूदा राजनीति परिदृश्य पर फोकस करती प्रस्तुत है एक रिपोर्ट
 
कटरा विधानसभा सीट 2012
131 कटरा विधानसभा
कुल मतदाता 290568
पुरुष वोटर 16, 1801
महिला वोटर 12, 8707
कुल वोट 63.46 पड़े थे।

सपा से राजेश यादव दूसरी बार जीते थे। इन्हें 51025 वोट यानी 27.67 प्रतिशत वोट मिले थे। राजेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राजीव कश्यप को 875 वोटों से हराया था। राजीव को 50150 यानी 27.19 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।
 
इस बार कटरा विधानसभा सीट पर भाजपा से कई उम्मीदवार टिकट की लाइन में हैं। कांगे्रस छोड़ कर पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के बेटे विजय विक्रम सिंह प्रिंस भाजपा में आए हैं, प्रिंस राजनीति की पारी भाजपा से शुरू करने की जुगत में हैं। वहीं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह भी भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।

भाजपा की इस सीट को ठाकुर बाहुल्य माना जाता है, इसलिए यहां मुन्ना सिंह नवादा, रजनी भानु सिंह, कमांडो अनिल सिंह चौहान भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सपा से मौजूदा विधायक राजेश यादव, बसपा से राजीव कश्यप चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अभी प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है।
 
132 जलालाबाद विधानसभा सीट
कुल मतदाता 301126
पुरुष वोटर 17,0949
महिला वोटर 13, 0174
कुल मतदान 66.74 प्रतिशत
 
बसपा के नीरज मौर्या दूसरी बार चुनाव जीते थे, उन्हें कुल 76, 406 यानी 38.01 प्रतिशत वोट मिले थे। वह सपा के शरदवीर सिंह से मात्र 550 वोट से जीते थे। शरदवीर सिंह को 75856 यानी 37.74 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
बसपा ने फिर से नीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के टिकट के यहां से इंद्रासनी यादव प्रबल दावेदार हैं। सपा ने शरदवीर सिंह पर ही दांव खेला है। भाजपा से दावेदारों में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनेंद्र सिंह, पुराने भाजपाई रमाकांत मिश्रा, मनोज कश्यप, श्यामबाबू सिंह आदि हैं।
 
133 तिलहर विधानसभा सीट
कुल मतदाता 29,8422
पुरुष वोटर 16,4668
महिला वोटर 13,3741
कुल मतदान 62.61 प्रतिशत

बसपा के रोशनलाल वर्मा दूसरी बार यहां से चुनाव जीते थे। उन्हें 71,122 यानी 38.04 प्रतिशत वोट मिला था। रोशनलाल ने प्रतिद्वंद्वी सपा के अनवर अली को 10, 707 वोट से हराया था। अनवर को कुल 60, 415 यानी 32.31 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
बसपा ने विधायक रोशनलाल वर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा पर पार्टी दांव खेल सकती है। रोशनलाल वर्मा अब भाजपा में हैं। भाजपा में पहले से ही चैनू यादव, डा. रागिनी सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, गंगाराम मिश्रा जैसे दिग्गज दावेदार हैं। कांग्रेस से रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना दावा करते दिख रहे हैं। सपा ने पुराने प्रत्याशी अनवर अली को दोबारा मौका दिया है।
 
134 पुवायां विधानसभा सीट
कुल मतदाता 31, 8477
पुरुष 17,0509
महिला 14,3957
कुल मतदान 65.17 प्रतिशत

सपा की शंकुतला देवी जीती थीं। उन्हें 59,871 यानी 28.84 प्रतिशत वोट मिले थे। शंकुतला ने बसपा के अरुण सागर को 8898 वोटों से हराया था। अरुण को 50, 973 यानी 24.55 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
सपा ने शंकुतला देवी को फिर से प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पूर्व पुलिस अधिकारी गुरवचन लाल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उपेंद्र पाल सिंह को अपना चेहरा बनाया है। भाजपा में टिकट के लिए ददरौल ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक चेतराम के बेटे नीरज, राजवीर सिंह, अरुण सागर, महेंद्र पाल समेत 14 लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
 
135 शाहजहांपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता 308386
पुरुष 17,1374
महिला- 13,6994
कुल मतदान 58.57 प्रतिशत

भाजपा के टिकट पर सुरेश कुमार खन्ना लगातार सातवीं बार इस सीट पर चुनाव जीते थे। उन्हें 81581 यानी 45.16 वोट मिले थे। उन्होंने 16178 हजार वोट से सपा के तनवीर खां को हराया था। तनवीर खां को 65403 यानी 36.21 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
भाजपा आठवीं बार फिर से सुरेश खन्ना को ही प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि इस सीट पर पंकज पांडेय समेत दो अन्य लोग भी टिकट मांग रहे हैं। सपा ने फिर से तनवीर खां पर दांव लगाया है। बसपा ने भी पुराने प्रत्याशी असलम खां को टिकट दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर स्पष्ट तौर पर किसी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है।
 
136 ददरौल विधानसभा सीट
कुल मतदाता 30,2364
पुरुष 16,7668
महिला 13,4690
कुल मतदान 69.76 प्रतिशत

सपा से राममूर्ति सिंह वर्मा चुनाव जीते थे। राममूर्ति को 61, 967 यानी 29.39 प्रतिशत वोट मिले थे। राममूर्ति सिंह ने बसपा के रिजवान अली को 4879 वोट से चुनाव हराया था। रिजवान को 57,088 यानी 27.06 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
सपा से राममूर्ति सिंह वर्मा दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं। बसपा ने कांग्रेसी दिग्गज रहे मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। भाजपा की इस सीट हमेशा से ही ठाकुरों की दावेदारी ज्यादा रहती थी, लेकिन इस बार इस सीट से ब्राहृमण दावेदार ज्यादा दिख रहे हैं। इसमें राकेश दुबे, राजकमल वाजपेई, अखिलेश पाठक, रजनीश दीक्षित का नाम शामिल है। ठाकुर बिरादरी से केवल नेहा सिंह ही दावेदार हैं। कांग्रेस से अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें